FSSAI Mobile Testing Lab: FSSAI ने शुरू की नई पहल, देशभर में मोबाइल टेस्टिंग लैब्स की शुरुआत, अब खाने-पीने की चीजों को बनाया जाएगा और भी सुरक्षित

FSSAI Mobile Testing Lab: देश के हर जिले में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच को तेज और सुलभ बनाने को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।
FSSAI Mobile Testing Lab: FSSAI ने शुरू की नई पहल, देशभर में मोबाइल टेस्टिंग लैब्स की शुरुआत, अब खाने-पीने की चीजों को बनाया जाएगा और भी सुरक्षित

FSSAI Mobile Testing Lab: त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। दरअसल इसके तहत, देशभर में मोबाइल टेस्टिंग लैब्स की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य देश के हर जिले में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच को तेज और सुलभ बनाना है।

FSSAI की पहल:

दरअसल भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने घोषणा की है कि मोबाइल टेस्टिंग लैब्स के जरिए खाद्य पदार्थों के नमूनों की त्वरित जांच की जा सकेगी। फिलहाल, देशभर में 261 मोबाइल वैन तैनात हैं, जिससे हर जिले में यह सुविधा सुलभ हो गई है। इन लैब्स के माध्यम से दूध, तेल, मसाले, फल और सब्जियों की गुणवत्ता तेजी से परखी जा सकेगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस पहल की जानकारी दी। दरअसल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एफएसएसएआई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस अवसर पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए रजिस्ट्रेशन फीस को माफ करने का ऐलान किया। उन्होंने एफएसएसएआई को निर्देश दिए कि वे स्ट्रीट फूड वेंडर्स से रजिस्ट्रेशन फीस न लें, ताकि अधिक से अधिक विक्रेता रजिस्ट्रेशन करा सकें। अब तक, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये की फीस चुकानी पड़ती थी।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

इस कार्यक्रम में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित किया गया। साथ ही, फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (मोबाइल टेस्टिंग लैब) का परिचय कराया गया, खाद्य सुरक्षा दिशानिर्देशों का विमोचन हुआ, स्ट्रीट फूड वेंडर पोर्टल का शुभारंभ किया गया और टेस्टिंग किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, एक नई फूड सेफ्टी गाइडलाइन का विमोचन किया गया। इस गाइडलाइन में खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी और निर्देश शामिल हैं, जो कि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews