Honorarium Hike 2025 : हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने रंगपंचमी से पहले सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के साथ आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, आउटसोर्स कर्मचारी, मजदूरों को बड़ी सौगात दी है।सोमवार को राज्य सरकार ने बजट में इन कर्मचारियों का मानदेय 300 से 500 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया है।
सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सिलाई अध्यापिका , मिड डे मील वर्कर ,जल शक्ति विभाग के पैरा वर्कर , पंचायत चौकीदार,SMC अध्यापकों और आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की है।वही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी सहायिका और आशा वर्कर के मानदेय में 300 रुपए की वृद्धि की है।
ये भी पढ़ें
1पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, 3 सीटों पर बदले प्रत्याशी
2पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए TMC ने घोषित किए स्टार प्रचारकों के नाम, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
3“बच्चों को बचाने के लिए PM मोदी से डरते हैं सीएम पिनाराई विजयन..” राहुल गांधी ने बोला हमला, एक्सालॉजिक मामले का भी किया जिक्र
4कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग से की TMC कार्यकर्ताओं की शिकायत, हमले का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला
जानिए किसे खाते में कितनी आएगी राशि?
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10500, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7,300, सहायिकाओं को 5,800, आशा वर्करों को 5,800 एमडीएम वर्करों को 5,000, जलवाहकों को 5500, जलरक्षकों को 5600, मल्टीपपर्स वर्कर 5500 और पैराफिटर व पंप ऑपरेटर 6600 मिलेंगे।
- पंचायत चौकीदार को 8500 रुपए, राजस्व नंबरदार को प्रतिमाह 6300 रुपए, राजस्व लंबरदार 4500 रुपए मिलेंगे।
- आउटसोर्स कर्मियों को प्रतिमाह 12,750 रुपए ,ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट को प्रतिमाह 7170 की जगह 17,820 रुपए और आउटसोर्स पर लगे रेडियोलॉजिस्ट का मानदेय 13000 से बढ़ाकर 26,000 प्रतिमाह कर दिया है।
CM X Post