GOA Election : AAP ने अमित पालेकर को बनाया CM का चेहरा

GOA Election : AAP ने अमित पालेकर को बनाया CM का चेहरा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा विधानसभा चुनावों (Goa Election) के लिए अमित पालेकर को CM का चेहरा (Amit Palekar is the face of CM for Goa) घोषित किया है। अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को इसकी घोषणा की।

ये भी पढ़ें – बीजेपी सांसद ने की इस्तीफे की पेशकश, बेटे के लिए मांगा टिकट, केन्द्रीय नेतृ्त्व को लिखा पत्र

पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल कहा कि मुझे अमित पालेकर को सीएम का चेहरा घोषित करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है।  आपको बता दें कि अमित पालेकर एक जानेमाने वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अमित पालेकर भंडारी समुदाय से आते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : तीसरे दिन भी नहीं बदली सोने की कीमत, चांदी में बड़ा उछाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित पालेकर के दिल में गोवा बसता है वे गोवा के लोगों को साथ लेकर चलेंगे उनकी तकलीफों को समझेंगे चाहें वे किसी भी जाति, धर्म, सम्प्रदाय, गरीब आमिर हो।  उन्होंने कहा कि AAP ने गोवा में कई नए चेहरों को टिकट दिया है कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने कभी कोई चुनाव ही नहीं लड़ा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews