माता रानी के भक्तों के लिए सुनहरा अवसर, IRCTC ने बनाया प्रत्येक बुधवार वैष्णो देवी दर्शन का स्पेशल टूर पैकेज

माता रानी के भक्तों के लिए सुनहरा अवसर, IRCTC ने बनाया प्रत्येक बुधवार वैष्णो देवी दर्शन का स्पेशल टूर पैकेज

IRCTC Vaishno Devi Tour : माता वैष्णो देवी के दर्शनों की इच्छा बहुत लोगों के मन में होती है, हर साल लाखों लोग माता रानी के दरबार में माता टेकने जाते हैं फिर भी बहुत से लोगों की दर्शनों की इच्छा मन में रह जाती है, ऐसे ही लोगों के लिए माता रानी के दर्शनों का अच्छा मौका आया है।

माता वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या को देखते हुए IRCTC अलग अलग क्षेत्रों से टूर बनाती रहती है जिससे हर क्षेत्र के भक्त को आसानी हो सके, पिछली बार मुंबई के बांद्रा स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार वैष्णो देवी टूर अनाउंस किया था इस बार  राजस्थान के भक्तों का मौका है।

IRCTC ने इस बार राजस्थान के अजमेर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, इस टूर का नाम है अमृतसर वैष्णो देवी टूर पैकेज (IRCTC Amritsar Vaishno Devi Tour Package), टूर 6 दिन 5 रात का है। ट्रेन अजमेर से 14:10 बजे रवाना हुआ करेगी।

इस टूर में अमृतसर में गोल्डन टेम्पल (हरमिंदर साहिब गुरुद्वारा) और वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कराये जायेंगे। टूर का किराया 11,680/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, ट्रेन में स्लीपर क्लास और 3 AC दोनों तरह के कोच हैं आप अपनी सुविधानुसार बुकिंग करा सकते हैं, क्लास और सदस्य संख्या के मुताबिक किराये में वेरिएशन आयेगा, किराये में होटल और ब्रेकफास्ट शामिल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews