हिमालय को नजदीक से देखने का मौका, IRCTC के साथ कीजिये सिक्किम की यात्रा

हिमालय को नजदीक से देखने का मौका, IRCTC के साथ कीजिये सिक्किम की यात्रा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हिमालय को नजदीक से देखने की इच्छा रखने वालों के लिए IRCTC के सिक्किम का एक शानदार स्पेशल टूर पैकेज बनाया है।  इस टूर में आपको हिमालय की खूबसूरती के साथ साथ सिक्किम की संस्कृति के भी दर्शन होंगे।

IRCTC ने 6 दिन और 5 रात का सिक्किम का टूर पैकेज (IRCTC Sikkim Tour Packages) अनाउंस किया है, ये एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) भुबनेश्वर एयरपोर्ट से 12 नवम्बर को जायेगा।  इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।   टूर का किराया 39,655/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है।  किराये के और भी स्लॉट हैं।

इन जगहों पर घूम सकेंगे 

IRCTC के इस टूर में दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग कवर होगा जहाँ की खूबसूरती पर्यटकों को देखने के लिए मिलेगी।  यदि आप भी सिक्किम के इस टूर का आनंद उठाना चाहते हैं और हिमालय को नजदीक से देखना चाहते हैं तो जल्दी से अपनी सीट रिजर्व कराइये।

ये है सिक्किम की विशेषता 

सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसके उत्तर और उत्तर पूर्व में तिब्बत है, पूर्व में भूटान है, पश्चिम में नेपाल है और दक्षिण में पश्चिम बंगाल है।  सिक्किम सबसे कम आबादी वाला और भारतीय राज्यों में दूसरा सबसे छोटा राज्य है। सिक्किम पूर्वी हिमालय जा एक हिस्सा है ये अपनी जैव विविधता जाना जाता है। साथ ही  भारत में सबसे ऊंची चोटी और पृथ्वी पर तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा भी यहीं स्थित है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews