धरती का स्वर्ग “कश्मीर” घूमने का सुनहरा मौका, हाउसबोट का आनंद भी उठाइए, जानिए IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज

IRCTC Kashmir Tour

IRCTC Kashmir Tour Package : कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, हिंदी फिल्मों ने इसे हर देशवासी के दिलों में बसा दिया है। कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती, वहां के बर्फीले पहाड़, झीलें, स्नो फॉल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं इसीलिए हर साल लाखों पर्यटक कश्मीर घूमने जाते हैं। अब एक बार फिर यहाँ घूमने का मौका पर्यटकों को मिलने वाला है, और ये मौका दे रहा है आईआरसीटीसी। IRCTC ने  “कश्मीर- धरती का स्वर्ग” नाम से एक पैकेज टूर एनाउंस किया है।

कश्मीर घूमने का सपना बहुत से लोग देखते हैं लेकिन कुछ लोग ही होते हैं जो अपना ये सपना पूरा कर पाते हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग होते हैं जो किसी न किसी कारण से अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते, लेकिन ऐसे लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी आप लोगों के लिए एक शानदार टूर ऑप्शन लेकर आया है।

22 मार्च और 25 मार्च को कोलकाता से उड़ेगा हवाई जहाज 

IRCTC अगले साल मार्च के महीने ने एक नहीं दो बार कश्मीर घुमाने लेकर जाने वाला है, ये तारीखें हैं 22 मार्च और 25 मार्च। इसके लिए अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। कोलकाता से शुरू होने वाले इस हवाई टूर में एक बार में केवल 20 ग्रुप ही जा सकते हैं इसलिए बुकिंग जो जितना जल्दी कराएगा उसका उतना ही फायदा होगा।

श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम घूम सकेंगे पर्यटक 

कश्मीर टूर 6 रात 7 दिन का होगा जिसमें पर्यटक श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम घूम सकेंगे। पर्यटकों को  डीलक्स क्लास में यात्रा कराई जाएगी। पर्यटकों को श्रीनगर, सोनमर्ग और पहलगाम में अच्छी रेटिंग वाले होटल में ठहराया जायेगा, हॉउस बोट में भी ठहराने की व्यवस्था की जाएगी।

22 मार्च के लिए देना होगा इतना किराया 

इस टूर के लिए किराया निर्धारित कर दिया गया है। 22 मार्च के टूर में जो पर्यटक जाता है उसे सिंगल ओक्युपेंसी पर 70,200/- रुपये का टिकट लेना होगा, यदि दो व्यक्ति जाते हैं तो किराया प्रति व्यक्ति 60,220/- रहेगा और यदि तीन व्यक्ति एक साथ टिकट बुक कराते हैं तो उनका किराया 58,410/- प्रति व्यक्ति होगा, बच्चों का टिकट अलग से रहेगा।

25 मार्च के टूर में प्रति व्यक्ति होगा इतना किराया 

25 मार्च के टूर में जो पर्यटक जाता है उसे सिंगल ओक्युपेंसी पर 72,960/- रुपये का टिकट लेना होगा, यदि दो व्यक्ति जाते हैं तो किराया प्रति व्यक्ति 63,100/- रहेगा और यदि तीन व्यक्ति एक साथ टिकट बुक कराते हैं तो उनका किराया 61,220/- प्रति व्यक्ति होगा, बच्चों का टिकट अलग से रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews