खुशखबरी! 1 अप्रैल से LPG गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की छूट, इन 10 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, जानिए कैसे?

LPG

PM Ujjwala Yojana 2024 : पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है।हाल ही में मोदी कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उज्ज्वला योजना के तहत 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है,  ऐसे में अप्रैल से उज्ज्वला योजनाके लाभार्थियों को 300 रुपये की छूट मिलना शुरू हो जाएगी। चुंकी सब्सिडी की ये छूट 31 मार्च 2024 तक के लिए थी लेकिन इसकी अवधि बढ़ाने के बाद अब यह मार्च 2025 तक जारी रहेगी। यह नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी।

300 रुपए की सब्सिडी, मार्च 2024 तक मिलेगा लाभ

दरअसल, 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMYU) के लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एक साल में 12 रिफिल तक प्रदान की जाने वाली 300 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर (और 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए उचित अनुपात में प्रो रेटेड) की लक्षित सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी प्रदान की है। 1 मार्च, 2024 तक 10.27 करोड़ से अधिक पीएमयूवाई लाभार्थी हैं।वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

2016 में शुरू हुई थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

  • ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को खाना पकाने का स्वच्छ ईंधन-तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को जमा मुक्त LPG कनेक्शन प्रदान करने के लिए मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की।भारत अपनी LPG आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है।
  • PMUY लाभार्थियों को एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाले तेज उतार-चढ़ाव के प्रभाव से बचाने और PMUY उपभोक्ताओं द्वारा LPG का निरंतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए LPG को और अधिक किफायती बनाने के लिए सरकार ने PMUY उपभोक्ताओं के लिए मई 2022 में एक साल में 12 रिफिल तक प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर (और 5 किलोग्राम के कनेक्शनों के लिए उचित अनुपात में प्रो रेटेड) के लिए 200 रुपये की लक्षित सब्सिडी शुरू की।
  • अक्टूबर 2023 में, सरकार ने एक साल में 12 रिफिल तक प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर (और 5 किलोग्राम के कनेक्शनों के लिए उचित अनुपात में प्रो रेटेड) पर लक्षित सब्सिडी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी।
  • PMUY उपभोक्ताओं की औसत एलपीजी खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 29 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 के लिए आनुपातिक रूप से 3.87 रिफिल (जनवरी 2024 तक) हो गई है। सभी पीएमयूवाई लाभार्थी इस लक्षित सब्सिडी के पात्र हैं।

जानिए नियम/पात्रता

  • प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का लाभ 18 साल के ऊपर की हर महिला उठा सकती है। इसके तहत कुल तीन सिलेंडर फ्री में दिए जाते हैं। इसका लाभ उन्हें मिलता है जिनके घर में पहले से कोई भी गैस कनेक्शन ना हो।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आदिवासी या फिर गरीब वर्ग में आने वाली महिलाएं भी इसके लिए अप्लाई कर सकती है।
  • BPL परिवार से जुड़ी महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं।इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की जरूरत रहती है।
  • इस योजना का फायदा उठाने के लिए बैंक अकाउंट भी होना चाहिए। बैंक अकाउंट को आधार से लिंक होना चाहिए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews