लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन, भत्तों और बोनस पर अपडेट, 28 सितंबर को बैठक, खाते में आएगी मोटी रकम

7th pay commission

demo pic

रांची, डेस्क रिपोर्ट। 2.35 लाख कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए ताजा अपडेट है। 28 सितंबर को रांची के में एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कर्मचारियों के परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (बोनस) का फैसला होगा।कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने एक लाख रुपये बोनस देने की मांग की है। खास बात ये है कि सीएमपीडीआइ में होने वाली इस बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन के साथ-साथ मजदूर प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े..MP Weather: मौसम में फिर बदलाव, इन 6 संभागों में बारिश के आसार, अब तक 47 इंच वर्षा, जानें विभाग का पूर्वानुमान

दरअसल, बीते साल दुर्गा पूजा के मौके पर कोल इंडिया के  कर्मचारियों को 72,500 रुपये बोनस मिला था। इस बैठक में यूनियन के सदस्य करीब 85,000 हजार रुपये बोनस के लिए कंपनी पर दबाव बनायेंगे, कई यूनियनों ने तो कोरोना काल में किये गये कार्यों को देखते हुए एक लाख रुपये प्रति कर्मी बोनस देने की भी मांग की है।

यह भी पढ़े…UP Weather: मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

सीसीएल ने वित्त विभाग से कहा है कि सितंबर माह का वेतन और बोनस एक अक्तूबर को हर हाल में कर्मचारियों को मिल जाना चाहिए,  इसको लेकर कंपनी इपीआर टीम की बैठक हो चुकी है, जिसमें कहा गया था कि 25 सितंबर के पांच बजे शाम तक काम करनेवाले कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कर लें, इसी के आधार पर अनुपस्थिति बनाई जायेगी। वही 29 सितंबर तक सभी कर्मियों के छुट्टी की सूची भी संबंधित साइट पर भी अपलोड करना है, ताकी 30 सितंबर को बिना भत्तों के वेतन भुगतान का ड्राइ रन किया जा सके। इसको लेकर कंपनी स्तर पर विशेष आदेश भी जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews