इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर,अब मिलेगा अतिरिक्त वेतन का लाभ, बस करना होगा ये काम, निर्देश जारी

delhi cm

UP Roadways Employees Extra Salary :  उत्तर प्रदेश के हजारों रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।अब राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने पर भी अतिरिक्त वेतन का लाभ मिलेगा। इस संबंध में वित्त नियंत्रक दिलीप कुमार अग्रवाल ने पत्र जारी कर दिया है। इससे 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बता दे कि इससे पहले आखिरी बार रोडवेज कर्मियों को यह अतिरिक्त वेतन 2020 में दिया गया था।

राष्ट्रीय अवकाश पर मिलेगा अतिरिक्त वेतन का लाभ

दरअसल, लंबे समय से रोडवेज कर्मचारी और रोडवेज यूनियन द्वारा राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने पर
अतिरिक्त वेतन देने की मांग की जा रही थी, इसको लेकर कर्मचारियों और यूनियन द्वारा कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए । जिस पर अब राज्य सरकार सकारात्मक रवैया अपनाते हुए इसे मंजूरी दी है। वही इस संबंध में वित्त नियंत्रक दिलीप कुमार अग्रवाल ने पत्र भी जारी कर दिया है।इससे पहले यह लाभ 2020 में 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर जैसे राष्ट्रीय पर्व पर कार्य करने वाले रोडवेज कर्मियों को एक दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाता था।इसके बाद कोरोना के चलते इसे बंद कर दिया गया।

22 हजार कर्मियों को मिलेगा लाभ, पत्र जारी

इससे प्रदेश के 22 हजार कर्मचारी लाभन्वित होंगे। पत्र में प्रधान प्रबंधक परिवहन निगम को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।इसमें कहा गया है कि अतिरिक्त वेतन का लाभ देने की व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया गया है, यूपी इंडस्ट्रियल इस्टैब्लिशमेंट (राष्ट्रीय अवकाश) के तहत कर्मचारियों को पुन: लाभ मिलेगा।वही कर्मचारियों को लंबित 2021, 2022 और 2023 के भी अतिरिक्त अवकाश का भुगतान किया जाएगा। इससे प्रदेश समेत प्रयागराज परिक्षेत्र में 1300 से अधिक रोडवेज कर्मी इसका लाभ पा सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews