नए साल से पहले लाखों पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, जनवरी में ऐसे आएगी पेंशन की राशि

pension

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान के सवा चार लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने पेंशन सिस्टम (Pension Scheme) में बदलाव किया है, जिसके तहत अब एक जनवरी से बैंकों की बजाय अशोक गहलोत सरकार खुद पेंशन भेजेगी।इसके लिए वित्त विभाग ने सभी पेंशनर्स का डाटा अपने सिस्टम पर मंगा लिया है। यह भुगतान आरबीआई के ई-कुबेर सॉफ्टवेयर से होगा।बता दे कि अभी तक राजस्थान सरकार की ओर से 14 प्रकार के विभिन्न श्रेणियों के तहत पेंशन का भुगतान पेंशनर स्कोर (Pensioner score) सार्वजनिक बैंकों के माध्यम किया जा रहा है, लेकिन अब नए साल से व्यवस्था मे बदलाव होने जा रहा है।

यह भी पढ़े.. MP को जल्द मिलेगी नई फ्लाइट की सौगात, कैबिनेट मंत्री ने सिंधिया से की ये मांग

दरअसल, नए साल से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 4.5 लाख पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।सरकार ने पेंशनर्स को 1 जनवरी 2022 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से पेंशन (Pension) का भुगतान बंद कर दिया गया है, अब उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के स्थान पर पे-मैनेजर से पेंशन वितरण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के नियम 166 में दी गई शक्तियों के अन्तर्गत Appendix VI में शिथिलन प्रदान की गई है, इसके तहत अब दिसम्बर, 2021 की दी जाने वाली पेंशन जो दिनांक एक जनवरी 2022 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के स्थान पर पे-मैनेजर के माध्यम से वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी! 29000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानिए अपडेट

14 दिसंबर 2021 को प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा की अध्यक्षता में हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि माह दिसंबर 2021 की पेंशन जो 1 जनवरी 2022 को भुगतान की जाएगी, को बैंकों के स्थान पर पे-मैनेजर के माध्यम से वितरित किया जाए।आदेश में बताया गया है कि राज्य सरकार द्वारा उक्त भुगतान पे-मैनेजर के माध्यम से किया जायेगा। सभी बैंको को सूचित करते हुए ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बैंकों द्वारा दिनांक एक जनवरी 2022 को वितरित की जाने वाली पेंशन का भुगतान नहीं किया जाए, ये स्वीकृति वित्त (नियम) विभाग के द्वारा बारकोड आईडी संख्या 592100155 को 16 दिसंबर 2021 को जारी की गई हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews