MP को जल्द मिलेगी नई फ्लाइट की सौगात, कैबिनेट मंत्री ने सिंधिया से की ये मांग

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2021) की सरगर्मियों और नए साल से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) में जल-संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को पत्र लिखा है और भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर को सीधी हवाई यात्रा से जोड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. नए साल से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, इन 9 जिलों को मिलेगा लाभ

जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री को पत्र लिखकर भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है।  सिलावट ने सिंधिया से भेंट कर, अपने प्रभार जिले ग्वालियर को राजधानी भोपाल से सीधी फ्लाइट से जोड़ने का आग्रह किया और  इस दौरान ग्वालियर, जबलपुर हवाई अड्डा के विकास के सम्बन्ध में विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।  ग्वालियर-भोपाल व भोपाल-ग्वालियर एवं ग्वालियर-भोपाल-जबलपुर तथा जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर (Bhopal-Gwalior-Jabalpur) के लिए लिए हवाई सेवा शुरु करने से जनसामान्य के साथ-साथ व्यावसायिक वर्ग को काफी फायदा होगा।

भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर को सीधी फ्लाइट से जोड़ने की मांग

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश को अनेक सुविधाएं मिली हैं। इसी क्रम में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर को सीधी फ्लाइट से जोड़ने के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है। भोपाल और ग्वालियर दोनों ही औद्योगिक नगरी है, तथा भोपाल राजधानी होने से सभी शासकीय मुख्यालय यहाँ है। वहीं ग्वालियर में AG MP हाईकोर्ट, भू-अभिलेख कार्यालय, आबकारी विभाग का मुख्यालय होने से यहां आने-जाने वाले आमजन, शासकीय अधिकारियों और व्यवसायी वर्ग की संख्या अधिक है।  इन दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा शुरू होने से एयरलाइन्स कंपनियों को भी लाभ होगा।

जबलपुर को भी मिलेगा लाभ

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जबलपुर हमारे प्रदेश का बड़ा शहर है और वहां एयरपोर्ट भी संचालित है। सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में विद्युत विभाग तथा हाईकोर्ट की मुख्य खण्डपीठ स्थित होने से भोपाल-जबलपुर के मध्य भी हवाई सुविधा की अत्यंत आवश्यकता है। इन शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू होने से हाई कोर्ट आने-जाने वालों के साथ-साथ शहरवासियों का भी समय बचेगा। इससे आमजन, व्यवसायी वर्ग और अधिकारियों को भी लाभ होगा।  नगर विमानन मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत इन शहरों को सीधी हवाई सेवा से जोड़ना ग्वालियर और जबलपुर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।उड़ान योजना का उद्देश्य ‘उड़े देश का आम नागरिक’ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews