
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।TCS Employees. 2022 में कर्मचारियों को सौगातें मिलने का सिलसिला जारी है। एक तरफ केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा रही है वही दूसरी तरफ निजी कंपनियों के कर्मचारियों की भी सैलरी बढ़ने वाली है। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने (TCS Employees Salary Hike) के संकेत दिए है।वही हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही ऑफिस आना होगा।
यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर बदलेगा मौसम, 18 अप्रैल को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 6 जिलों में लू का अलर्ट
देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (Tata Consultancy Services) ने अपने कर्मचारियों को अप्रैल से ऑफिस बुलाने का ऐलान किया है। वही सैलरी में 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी।टीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने बताया कि अप्रैल से ही कंपनी के सीनियर एसोसिएट्स दफ्तर में आना शुरू कर देंगे,फिलहाल 50 हजार कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। फिर कर्मचारियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
एमडी राजेश गोपीनाथन ने बताया कि इन कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन ही काम पर बुलाया जाएगा, बाकी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 6 लाख है। टीसीएस वित्त वर्ष 2022-23 में अपने कर्मचारियों की सैलरी में 6-8 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी, पिछले वित्त वर्ष भी इतनी ही सैलरी बढ़ाई गई थी, ऐसे में वित्त वर्ष 2023 के लिए ऐसी ही बढ़ोतरी के लिए विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिलेंगे 2 बड़े तोहफे! 20000 से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?
बता दे कि भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने सोमवार अपने आंकड़े घोषित किए थे,जिसके अनुसार, चौथी तिमाही में कंपनी की कमाई पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 15.8% बढ़कर 50,591 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 43,705 करोड़ रुपये थी, वहीं कंपनी के बोर्ड ने 22 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का फैसला भी किया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

