
employees DA Hike 2025
7th Pay Commission :केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद संभावना है कि जुलाई 2025 से डीए में 3% की वृद्धि देखने को मिल सकती है।यह अनुमान श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जनवरी से अप्रैल तक के AICPI आंकड़े से लगाया गया है हालांकि अभी मई जून 2025 के अंक आना बाकी है।
दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा हर साल महंगाई को देखते हुए 2 बार कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जिसका ऐलान होली और दिवाली के आसपास किया जाता है।मार्च में जनवरी 2025 से 2 फीसदी डीए बढाया गया था और अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है, जिसका ऐलान रक्षाबंधन के बाद होने की उम्मीद है।
जुलाई से 2 या 3 फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता?
- जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 ,फरवरी में AICPI-IW 142.8 ,मार्च में 143.0 और अप्रैल में 0.5 अंक की वृद्धि के साथ 143.5 पर पहुंचा है, जिससे डीेए स्कोर 57.95% हो गया है जो 2 से 3 % की ओर संकेत दे रहा है।
- हालांकि अभी मई जून के अंक आना बाकी है जो 30 जून और 31 जुलाई तक जारी होंगे, इसके बाद ही स्प्ष्ट होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।अगर मई जून के आंकड़ों में भी बढ़त हुई तो जुलाई में 3% डीए बढ़ना (55% से बढ़कर 58%) तय माना जा रहा है।
- अगर गिरावट आई तो जनवरी की तरह 2% तक(55% से 57%) डीए में वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि जुलाई में कितने फीसदी डीए बढ़ेगा।
- अगर 2% डीए बढ़ा तो 18,000 बेसिक सैलरी पाने वालों को 10,260 रुपये और 3 % बढ़ा तो 10,440 रुपये का लाभ मिलेगा।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी जिसका ऐलान दिवाली से आसपास होने वाली मोदी कैबिनेट बैठक में आने का अनुमान है, ऐसे में एरियर मिलना तय है।
जानें कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता?
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
- यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
- पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

