बजट में करोड़ों किसानों को मिलेगी सौगात? पीएम किसान योजना की राशि 6000 से बढ़कर होगी 12000? जानें क्या है नया अपडेट

शनिवार को किसान प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से Budget 2025 पूर्व कई अहम मसलों पर चर्चा की और पीएम-किसान सम्‍मान न‍िध‍ि की किस्त को सालाना 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की मांग की गई।
PM KISAN Yojana

PM KISAN 2024 : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी होने से पहले एक नया अपडेट सामने आया है। शनिवार को बजट से पहले होने वाली बैठक में किसान संगठनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सस्ता दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने, टैक्स कम करने और पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने का आग्रह किया।

वर्तमान में पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए 3 किस्तों में हर 4 महीने में दिए जाते है। अगर फरवरी 2025 में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2025-26 में ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने मोदी सरकार इस राशि को बढ़ाने पर विचार करती है तो यह 6000 से बढ़कर 12000 हो जाएगी।इसका लाभ 9 करोड़ किसानों को मिलेगा। हालांकि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले जुलाई में वित्त मंत्री ने कृषि विशेषज्ञों से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने भी किस्त में 2000 रुपये वृद्धि करने का आग्रह किया था।

फरवरी में पेश होगा Budget, पीएम किसान की राशि बढ़ाने की मांग

दरअसल, 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का बजट पेश करेगी। इससे पहले रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान यूनियनों, कृषि अर्थशास्त्रियों और कृषक संगठनों के साथ मुलाकात की और उनकी आकांक्षाओं और उम्मीदों के साथ सुझाव-प्रस्ताव को लेकर चर्चा की।इसमें किसान संगठनों ने सस्ता दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने, टैक्स कम करने और पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने का आग्रह किया।खास करके पीएम किसान योजना की राशि 6000 से बढ़ाकर 12000 (दोगुनी) करने मांग की।

क्या है PM KISAN Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसानों को हर चार माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।अबतक इस योजना की 18किस्ते जारी हो चुकी है और अब जनवरी फरवरी 2025 में अगली किस्त जारी होने की संभावना है।

PM KISAN : कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।
  • अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews