Hindi News

फरवरी में करोड़ों किसानों को मिल सकती है सौगात! बढ़ सकती है PM KISAN सम्मान निधि की राशि, जानें अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।संभावना है कि इस बार फरवरी 2026 में पेश होने वाले बजट में मोदी सरकार सम्मान निधि की राशि बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
फरवरी में करोड़ों किसानों को मिल सकती है सौगात! बढ़ सकती है PM KISAN सम्मान निधि की राशि, जानें अपडेट

PM KISAN YOJANA: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी में पेश केन्द्र सरकार द्वारा 2026-27 का बजट पेश किया जाना है।संभावना है कि इस बजट में केन्द्र सरकार किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने को लेकर कोई अहम फैसला ले सकती है। हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है लेकिन चर्चा तेज है कि केंद्र सरकार किसानों की वार्षिक सहायता राशि बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।अगर सबकुछ ठीक रहा और सहमति बनी तो सम्मान निधि में 2000 से 3000 रूपए की सालाना वृद्धि की जा सकती है।

वर्तमान में मिलते है 6000 रूपए सालाना, 9000 हो सकती है राशि?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में किसान को 2,000-2000 रुपये करके दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अगर फरवरी 2026 में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2026-27 में ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने मोदी सरकार इस राशि को बढ़ाने पर विचार करती है तो यह 6000 से बढ़कर 9000 हो सकती है।इसका लाभ 9 करोड़ किसानों को मिलेगा।बीते साल भी किसान संगठनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने का आग्रह किया था हालांकि फरवरी में पेश हुए बजट 2025 में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया लेकिन अब उम्मीद है कि 2026 फरवरी में पेश होने वाले बजट में इस पर फैसला लिया जा सकता है।बता दे कि जब से यह योजना शुरू हुई है तब इसमें किसी भी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं की गई है।

फरवरी में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 19 नवंबर को मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 18,000 करोड़ रूपए जारी किए थे और अब नए साल 2026 में योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी।नियम के मुताबिक, 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा होगा, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।उम्मीद है फरवरी मार्च में कभी भी अगली किस्त जारी की जा सकती है।अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC , Farmer Registry, आधार बैंक खाते से लिंक, भूमि सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है।

कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews