कर्मचारियों-पेंशनरों को 18 महीने के बकाया डीए एरियर इंतजार, पैसा मिलेगा या नहीं? जानिए क्या है नया अपडेट

कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट के चलते केन्द्र सरकार ने जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 के एरियर की किस्तों को रोक दिया था, जिसका कर्मचारियों को 3 साल से इंतजार है, ऐसे में अब नए साल से पहले एक बार फिर डीए एरियर के भुगतान को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चली है।
EMPLOYEES DA Arrears

18 Month DA Arrears Payment : केन्द्र की मोदी सरकार ने दिवाली पर 1 करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को तोहफ देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फीसदी की वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी पहुंच गया है। अब अगला डीए नए साल 2025 में बढ़ाया जाएगा।इसी के साथ अगले बजट 2025-26 से पहले 8वें वेतन आयोग के साथ 18 महीने के बकाया डीए एरियर को लेकर चर्चा शुरु हो गई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के अंत या नए साल में 18 महीने के डीए के एरियर को लेकर एरियर का भुगतान करने की संभावना पर विचार कर रही है। कर्मचारी एसोसिएशन के अधिकारियों का मानना है कि सरकार एरियर पर इस साल के अंत तक कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन इन चर्चाओं से तीन साल बाद कर्मचारियों थोड़ी उम्मीद जगी है।

2020 से 2021 तक का बकाया है एरियर

  • दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक का डीए का एरियर बकाया है, चुंकी 4 साल पहले कोरोना काल में केन्द्र सरकार ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 64 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत पर रोक लगा दी गई थी, जिसकी वे लंबे समय से मांग कर रहे है। इसको लेकर कर्मचारी संघ कई बार केन्द्र को पत्र लिख चुके है।
  • अगस्त में राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान और रामजी लाल शर्मा ने भी सवाल पूछा था कि क्या सरकार कर्मचारियों को कोरोनाकाल के समय रोके गए डीए/डीआर के एरियर का भुगतान करने के लिए काम कर रही है या नहीं। भुगतान ना जारी करने का कारण बताएं। इस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में साफ कर दिया था कि जो 18 महीने का DA/DR का एरियर नहीं मिलेगा। अब  आगामी बजट से पहले एक बार फिर एरियर को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

अगर DA Arrears का भुगतान हुआ तो मिलेंगे 2.20 लाख तक?

  • नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
  • लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाना है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर भुगतान किया जाना है।
    लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये भुगतान किया जाना है।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews