कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने ऐसे मिलेगी पेंशन की राशि, जानें ताजा अपडेट

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।EPFO ने कर्मचारियों को पेंशन को लेकर बड़ी राहत दी है।अब पेंशन पाने के लिए हर महीने के 1 से 5 तारीख का इंतजार नही करना पड़ेगा, अब कॉरपोरेट सेक्टर की तर्ज पर पेंशन (EPFO Employees Pension) की राशि महीने की अंतिम तारीख को ही मिल जाएगी।यह व्यवस्था 1 जनवरी 2022 से लागू कर दी जाएगी,जिसका लाभ लाखों पेंशनरों को मिलेगा। हालांकि केवल मार्च महीने के लिए पेंशन की राशि अप्रैल की पहली तारीख या इसके बाद भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: इन पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

EPFO ने पेंशनरों को भरी राहत दी है। अब कॉरपोरेट सेक्टर की तर्ज पर पेंशनरों के बैंक खातों में पेंशन की राशि हर महीने की आखरी तारीख में ही पहुंच जाएगी, इसके लिए 1 से 5 तारीख तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पेंशनरों के बैंक में महीने के अंत में 2 दिन पहले ही पेंशनरों की सूची के साथ पैसा उपलब्ध कराया जाएगा।यह व्यवस्था जनवरी से लागू कर दी जाएगी, हालांकि केवल मार्च महीने के लिए पेंशन की राशि अप्रैल की पहली तारीख या इसके बाद भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : चांदी की कीमत हुई कम, नहीं बदले सोने के रेट

ईपीएफओ मुख्यालय ने संगठन के सभी क्षेत्रीय कार्यालय को निर्देश पत्र जारी कर इसी जनवरी से नई व्यवस्था को लागू करने का प्रावधान किया है और निर्देश दिए है कि बैंक रिकंसलेशन स्टेटमेन्ट हर महीने के आखिरी में दो दिन पहले बैंकों के पास पहुंचाने की व्यवस्था करें, जिससे बैंकों में पेंशन मद का धन पहुंच जाए और पेंशनरों के खाते में 30 या 31 में पेंशन की धनराशि पहुंच जाए।पेंशनभोगियों को मार्च छोड़ अन्य सभी महीनों में अंतिम कार्यदिवस (Last Working Day) पर या इससे पहले पेंशन मिल जाएगी। मार्च महीने के मामले में पेंशन एक अप्रैल या इसके बाद भी क्रेडिट किए जा सकते हैं

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews