पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक साथ खाते में ट्रांसफर होगी पेंशन की राशि, 73 लाख को मिलेगा लाभ

EPFO pensioners pension

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनरों के लिए बड़ी खबर है। ईपीएफओ जल्द ही 73 लाख से अधिक पेंशनरों को एक साथ पेंशन वितरित करने की तैयारी में है। इसके लिए 29 और 30 जुलाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की बड़ी बैठक होने जा रही है, संभावना जताई जा रही है कि इसमें केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली की स्थापना के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जा सकती है।

यह भी पढ़े.. हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, राज्य सरकार को दिए ये आदेश, 12 हफ्तों में होगा बकाया वेतन और अन्य भत्ते का भुगतान

दरअसल, वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 138 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय अपने-अपने क्षेत्र के पेंशनरों को पेंशन वितरित करते हैं, इसके चलते पेंशनरों को अलग अलग समय और दिन पर पेंशन मिलती है, लेकिन अब ईपीएफओ इस समस्या को खत्म कर लाखों पेंशनरों को एक साथ पेंशन देने की तैयारी में है। इसके लिए केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली स्थापित करने का प्रस्ताव ईपीएफओ की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT Meeting) में 29 और 30 जुलाई को रखा जाएगा और मंजूरी मिलते ही सभी पेंशनरों के खाते में एक साथ पेंशन ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 12 जुलाई को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

इसके लिए ईपीएफओ सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के केंद्रीय डेटाबेस का उपयोग करके पेंशन भेजेगा। इससे एक बार में 73 लाख से अधिक पेंशनरों के बैंक खातों में पेंशन आ जाएगी।बता दे कि हाल ही में 20 नवंबर 2021 को सीबीटी की 229वीं बैठक में न्यासियों ने सी-डीएसी द्वारा केंद्रीकृत आईटी आधारित प्रणाली के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद श्रम मंत्रालय ने कहा था कि क्षेत्रीय कार्यालयों के ब्योरे को चरणबद्ध तरीके से केंद्रीय डेटाबेस में स्थानांतरित किया जाएगा। इसी के बाद ईपीएफओ ने यह तैयारी की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews