सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, रिटायरमेंट के ठीक पहले मिलेगा ये लाभ, जानें पात्रता और नियम-शर्तें

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर उनकी सेवा के अंतिम दिन एक स्तर ऊपर की मानद रैंक प्रदान की जाएगी।
employes news

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। केन्द्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल्स  में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इसके तहत सेवानिवृत्त होने सिपाही से उप निरीक्षक तक के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन बिना किसी वित्तीय या पेंशन लाभ के एक पद ऊपर Honorary Rank प्रदान किया जाएगा।मानद रैंक सेवानिवृत्त होने वाले रैंक से ठीक एक स्तर ऊपर होगी।

गृह मंत्रालय द्वारा 30 मई 2025 को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मियों यानि कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर रैंक तक के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के पहले वन रैंक ऊंचा मानद दर्जा दिया जाएगा, जिससे कि रिटायरमेंट के ठीक पहले रैंक बढ़ाने का मौका मिलने वाला है।हालांकि, इस मानद पदोन्नति में कोई वित्तीय या पेंशन लाभ नहीं है।

पात्रता मानदंड

  • कार्मिक को सेवानिवृत्ति के समय सभी पदोन्नति मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
  • कार्मिक का अच्छा और स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड होना चाहिए।
  • कार्मिक के APAR के अंतिम 5 वर्षों का मूल्यांकन कम से कम ‘अच्छा’ होना चाहिए।
  • कार्मिक को पिछले 5 वर्षों में कोई बड़ी सजा नहीं दी गयी हो।
  • कार्मिक की सत्यनिष्ठा संदेह से परे होनी चाहिए।
  • कार्मिक की विभागीय जांच सतर्कता (DE/Vigilance) मंजूरी अनिवार्य है।

नियम एवं शर्ते

  • मानद पद प्रदान करने के लिए संबंधित कमांडिंग अधिकारी की सिफारिश होनी चाहिए।
  • कार्मिक को सेवानिवृत्ति के दिन मानद पद प्रदान किया जाएगा।
  • मानद पद के साथ कोई वित्तीय या पेंशन लाभ देय नहीं होगा।
  • मानक पद केवल वहीं प्रदान किया जाएगा जहां प्रदान किया जाने वाला पद उस संवर्ग में मौजूद है, जिससे कार्मिक संबंधित है।
  • मानद पद प्रदान करने से कार्मिक की अंतर-वरिष्ठता (inter-se seniority) अप्रभावित रहेगी।

पात्र कार्मिकों को मानद पद निम्ननानुसार प्रदान किया जाएगा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews