कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नियम में बदलाव! अब इस तरह मिलेगा अवकाश का लाभ, मोबाइल ऐप पर मिलेगी यह खास सुविधा

employee news

Railway Employees Holidays : रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है ।रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर नियम में बदलाव किया है, इसके तहत अब कर्मचारियों को छुट्टियों लेने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से मोबाइल एप के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।बोर्ड ने 31 दिसंबर, 2023 तक सभी जोन और डिवीजन के संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की प्रारंभिक छुट्टी शेष का सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया है।

HRMS के छुट्टियों के मॉड्यूल में बदलाव

दरअसल, रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों के लिए मोबाइल एप HRMS (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) के छुट्टियों के मॉड्यूल में बदलाव किया गया है, इसके तहत कर्मचारी अब मोबाइल एप के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि यह सुविधा केवल छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए उपलब्ध होगी। छुट्टी मंजूरी की प्रक्रिया वेब पोर्टल या मोबाइल ब्राउजर के माध्यम से करनी होगी।वही जल्द यह फीचर आइओएस वर्जन में काम आएगा।

नवंबर को जारी किया गया है पत्र

रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में चार नवंबर 2023 को सभी जोन को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि कर्मचारियों के लिए यूजर इंटरफेस को और बेहतर बनाने के लिए, HRMS के मोबाइल ऐप में तत्काल प्रभाव से कुछ खास तरह की छुट्टियों के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। सभी जोन को एक अलग पत्र में बोर्ड ने अवकाश प्रबंधन कार्यों को सुव्यवस्थित करने और HRMS ऐप के माध्यम से सभी कर्मचारियों की छुट्टियों का लेखाजोखा अद्यतन के बारे में जानकारी दी।बोर्ड ने 31 दिसंबर, 2023 तक सभी जोन और डिवीजन के संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की प्रारंभिक छुट्टी शेष का सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews