Hindi News

राशन कार्ड धारकों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, बस करना होगा ये काम, जानिए क्या है स्कीम

Written by:Pooja Khodani
Published:
ध्यान रहे योजना के तहत NFSA लाभार्थियों को  अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार की पोस मशीन के माध्यम से राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग, ekyc, LPG आईडी की सीडिंग करवानी होगी, जिसके बाद पात्र परिवार को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध होगा।
राशन कार्ड धारकों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, बस करना होगा ये काम, जानिए क्या है स्कीम

LPG Cylinder To Ration Card Holders: भारत सरकार द्वारा नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट यानी एनएफएसए के जरिए गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी जीने वाले लोगों को कम कीमत पर राशन दिया जाता है। इसके लिए भारत सरकार पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी करती है अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप कम कीमत पर मिलने वाले राशन की सुविधा प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

इसी क्रम में अब राजस्थान सरकार राशन कार्ड धारकों को महज 450 रुपये की कीमत पर एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है।इस योजना के तहत सस्ता सिलेंडर लेने के लिए आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक कराना होगा। वहीं, सिलेंडर आईडी को भी राशन कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य है। ध्यान रहे योजना के तहत NFSA लाभार्थियों को  अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार की पोस मशीन के माध्यम से राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग, ekyc, LPG आईडी की सीडिंग करवानी होगी, जिसके बाद पात्र परिवार को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध होगा।इस काम के बाद आपको अपनी पास के LPG आउटलेट पर जाकर संपर्क करना होगा।

कैसे मिलेगा राशन कार्ड धारकों को 450 में गैस सिलेंडर

दरअसल, वर्तमान में 450 रुपये में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर दिया जाता है, लेकिन अब राजस्थान सरकार की पहल के बाद अब राजस्थान में वे लोग जिनके पास राशन कार्ड है वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड धारकों को अपनी एलपीजी आईडी को राशन कार्ड से लिंक कराना होगा। एलपीजी आईडी को राशन कार्ड से लिंक कराने के बाद ही वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

68 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मौजूदा समय में राजस्थान में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत एक करोड़ से ज्यादा परिवार कम कीमत पर राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं, इसमें करीब 37 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 450 रुपये में गैस सिलेंडर का लाभ मिल रहा है, लेकिन अब इस योजना के बाद राज्य के करीब 68 लाख परिवारों को भी राशन कार्ड पर 450 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा। बता दे कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभान्वितों को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews