नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप साईं बाबा के भक्त हैं और दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC ने आपके लिए एक स्पेशल टूर पैकेज प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। दिसंबर और जनवरी के महीने में दिल्ली से तीन अलग अलग दिन फ्लाइट जाएगी। IRCTC ने टूर का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
IRCTC एक बार फिर साईं के भक्तों को शिरडी (IRCTC Shirdi Sai Darshan Tour Package) लेकर जा रहा है। आईआरसीटीसी ने इसके टूर प्लान अनाउंस कर दिया है। टूर 2 दिन और 1 रात का है और ये दिल्ली एयरपोर्ट से जायेगा। ये टूर 10 दिसंबर 2022 , 14 जनवरी 2023 और 28 जनवरी 2023 को अलग अलग तारीखों में जायेगा।
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें – सीहोर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बिजली कंपनी के सहायक यंत्री गिरफ्तार
IRCTC ने इस टूर का किराया 15,300/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया है। हालाँकि किराये के और भी स्लॉट हैं जिहने सदस्य संख्या के हिसाब से चुना जा सकता है। यात्रियों को डीलक्स क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यदि आप भी इस टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्दी से अपनी सीट रिजर्व करा लीजिये , फ्लाइट में केवल 10 सीट ही उपलब्ध रहेंगी।
ये भी पढ़ें – गुजरात चुनावों की घोषणा, 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को होगी मतगणना
आप अपनी सुविधानुसार किसी भी तारीख में सीट रिजर्व करा सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाना है देखकर टिकट करवाना है।
