सरकार ने किया पासपोर्ट के नियमों में बड़ा बदलाव, आवेदकों को मिलेगी राहत, पढ़ें पूरी खबर

passport, indore news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पासपोर्ट को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पासपोर्ट (Passport) के लिए आवेदन करने वालों को नदी राहत मिली है, अब पासपोर्ट बनवाना और भी आसान होगा। अब पासपोर्ट आवेदक सभी ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस सेवा केंद्रों पर पुलिस क्लियरेन्स सर्टिफिकेट (PCC) के लिए अप्लाइ कर पाएंगे। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। पासपोर्ट बनवाने के पीसीसी एक जरूर कदम है, जिसमें आवेदकों को बहुत अधिक समय लगता है, लेकिन अब इस प्रक्रिया के लिए समय की अधिक खपत नहीं होगी।

यह भी पढ़े…खुशखबरी: हजारों कर्मचारियों को दशहरे से पहले मिलेगा तोहफा, प्रस्ताव तैयार, खाते में आएंगे 17951 रुपए

इस नए नियम को 28 सितंबर से लागू किया जाएगा। एक बयान में विदेश मंत्रालय ने बताया की पासपोर्ट बनाने के लिए PCC की मांग भी बढ़ी है। इसलिए इस सुविधा को आवेदकों के लिए और भी आसान बनाने के लिए ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSK) को शुरू करने का फैसला लिया है। मंत्रालय के मुताबिक इस फैसले से लोगों को पासपोर्ट बनवाने में और भी आसानी होगी। साथ ही लोगों को PCC अपॉइन्टमेंट स्लॉट और इससे पहले की तारीख मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़े…Xiaomi Civi 2 हुआ लॉन्च, मिल रहा है 2 फ्रंट कैमरा, iPhone 14 प्रो जैसी डिजाइन, यहाँ जानें कीमत और फीचर्स

विदेश मंत्रालय ने ट्विटर के जरिए बताया, “नागरिक केंद्रित सेवा वितरण की तरफ एक और कोशिश। पुलिस क्लियरेन्स सेवाओं के लिए आवेदन की सुविधा को 28 सितंबर 2022, बुधवार से पूरे भारत में सभी ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होगी।” मंत्रालय ने यह भी कहा की मंत्रालय द्वारा की गई इस कार्रवाई का फायदा ना सिर्फ विदेश में रोजगार की चाह रखने वाले लोगों को होगा, बल्कि शिक्षा, लॉंग टर्म वीजा समेत अन्य अन्य पीसीसी जरूरतों की मांग भी पूरी हो पाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews