Twitter ने लेह को बताया जम्मू-कश्मीर का हिस्सा, सरकार ने भेजा नोटिस

Twitter ने लेह को बताया जम्मू-कश्मीर का हिस्सा, सरकार ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के नक्शे को लेकर ट्वीटर ने एक बड़ी गलती की है, जिसे लेकर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (Ministry of Electronics and IT) ने Twitter को नोटिस भेजा है। ट्वीटर ने भारत के नक्शे को गलत दिखाया है, जिसे लेकर भारत सरकार ने Twitter को अल्टीमेटम भी दिया है। साथ ही जवाब मांगते हुए Representatives के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

बता दें कि Twitter लेह (Leh) को जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बता रहा है, जो कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा है। इसके बावजूद ट्वीटर ने नक्शे में की गई गलती को अब तक ठीक नहीं किया है। जिसे लेकर सरकार ने ट्वीटर को अल्टीमेटम दिया है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा भेजे गए अपने नोटिस में कहा है कि ‘Twitter ने यह जान-बूझकर किया है। Twitter ने लद्दाख के लेह को जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बताया है, जिसका मकसद भारत की संप्रभु संसद के मनोबल को कम है, Twitter के नक्शे में लेह को भारत का केंद्र शासित प्रदेश बताया गया था.’ आप सभी को बता दें कि लेह लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यालय है।

ट्विटर के खिलाफ होगी कार्रवाई

इसके अलावा मंत्रालय ने अपने भेजे नोटिस में लिखा है कि ट्विटर के पास केवल पांच कार्यदिवसीय का समय है, कि वो यह जानकारी दे कि आखिर भारत के नक्शे में ये गलती कैसे हुई। साथ ही कहा है कि ट्विटर ने भारत की अखंडता का अपमान किया है, जिसके लिए Twitter और Representatives के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी Twitter ने की थी गलती

इसके पहले भी ट्विटर से ऐसी गलती हो चुकी है, जिसमें उसने लेह को चीन का हिस्सा बता दिया था। जिसे लेकर भी ट्विटर के सीईओ Jack Dorsey को Ministry of Electronics and IT के सचिव ने पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी।

बता दें कि 2019 में भारत सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से 370 धारा हटाया था, साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया है। वहीं भारत सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने के साथ ही इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था, जिसमें एक जम्‍मू-कश्‍मीर और दूसरा लद्दाख है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews