EMPS Scheme: इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर सरकार देगी सब्सिडी, जानें क्या है केंद्र की नई योजना EMPS? पढ़े पूरी जानकारी

EMPS Scheme: इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर सरकार देगी सब्सिडी, जानें क्या है केंद्र की नई योजना EMPS? पढ़े पूरी जानकारी

EMPS Scheme: भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने के लिए 13 मार्च को एक नई योजना ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम’ (EMPS) की घोषणा की है। इस स्कीम के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर अब सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जो इस तरह के वाहनों के खरीदारों को आकर्षित करने में मदद करेगी। इसके साथ ही, यह योजना भारत के ऊर्जा संयंत्रों के उपयोग को भी बढ़ावा देगी।

FAME-II की जगह आएगी EMPS

दरअसल यह नई अपडेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रमोशन स्कीम अब फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-II) की जगह लेगी, आपको बता दें यह स्कीम 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाली है। जिसके बाद अब (FAME-II) की जगह EMPS को माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस नई स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर पर अब ₹10,000 की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर और ई-रिक्शा के लिए भी सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

सब्सिडी के लिए नए मापदंड

वहीं इस नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए सब्सिडी को ₹22,500 से घटाकर मात्र ₹10,000 ही कर दिया गया है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर और ई-रिक्शा के लिए भी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सरकार की इस योजना से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में वृद्धि होगी, जिससे प्रदूषण में कमी और विद्युत उपयोग में बढ़ोतरी होगी।

क्या थी FAME-II स्कीम?

दरअसल FAME-II योजना के तहत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी प्रदान की थी। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी दी जाती थी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाओं का प्रयोग एक महत्वपूर्ण माना गया था। दरअसल इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई थी। जिससे प्रदूषण में कमी देखने को भी मिली थी और साथ ही विद्युत उपयोग को भी बढ़ावा मिला था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews