
GST Collection
हाल ही में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई थी, जिसमें बड़ा निर्णय लिया गया। दरअसल, दो टैक्स स्लैब्स को इंट्रोड्यूस करवाया गया। अब यह टैक्स सिस्टम कल यानी 22 सितंबर से लागू हो जाएगा। जीएसटी रिफॉर्म्स के चलते कुछ चीजें सस्ती हो जाएंगी और कुछ चीजें महंगी। आइए जानते हैं कि कल से लागू होने वाले जीएसटी रिफॉर्म्स से किन चीजों के दाम गिर जाएंगे।
लेकिन इससे पहले हमें यह समझना जरूरी है कि आखिर जीएसटी भारत में कब आया? बता दें कि जीएसटी को सबसे पहले फ्रांस में इंट्रोड्यूस करवाया गया था। 1954 में फ्रांस जीएसटी लागू करने वाला पहला देश बना था। आज दुनिया भर के 160 से ज्यादा देशों में जीएसटी लागू है।
भारत में कब आया GST?
दरअसल, जीएसटी का प्रस्ताव सबसे पहले साल 2000 की शुरुआत में पेश किया गया था। उस दौरान देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देखरेख में ही एक समिति का गठन भी किया गया था, जिसे जीएसटी का ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन उस दौरान यह संभव नहीं हो सका। लगभग 16 से 17 साल इस मुद्दे पर बातचीत की गई। अंततः 2016 में इसे संसद में पारित किया गया। इसके बाद जीएसटी काउंसिल का गठन किया गया और 1 जुलाई 2017 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया। बता दें कि 2017 में इसे वन नेशन, वन टैक्स का नाम दिया गया था।
ये चीज़े हो जाएगी सस्ती
वहीं, कल यानी 22 सितंबर से लागू होने जा रहे नए जीएसटी सिस्टम के चलते कई चीजों पर असर पड़ेगा। पहले 4-टियर सिस्टम था, जिसमें 5%, 12%, 18% और 28% जीएसटी स्ट्रक्चर लागू होता था। लेकिन अब इसे सिर्फ 2-टियर सिस्टम में लाया गया है। इसमें मात्र 5% और 18% ही जीएसटी होगा। कई चीजों को 12% और 18% से घटाकर 5% पर लाया गया है, जबकि कुछ चीजों को 18% में जोड़ा गया है। बता दें कि कल से लागू होने वाले इस टैक्स के चलते जिंदगी की कई जरूरी चीजें सस्ती हो जाएंगी, जिनमें शैंपू, साबुन, टूथपेस्ट, बेबी प्रोडक्ट्स, डेयरी प्रोडक्ट्स जैसी चीजें शामिल हैं। इतना ही नहीं, हेल्थ इंश्योरेंस भी सस्ता होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी काफी फायदा होगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

