New Year 2023 Wishes: फीकी न पड़े तुम्हारे आँखों की चमक….नए साल पर अपनों को शायराना अंदाज में भेजें बधाई संदेश

New Year 2023 Wishes: फीकी न पड़े तुम्हारे आँखों की चमक….नए साल पर अपनों को शायराना अंदाज में भेजें बधाई संदेश

New Year 2023 Wishes : कुछ ही दिनों साल 2022 खत्म हो जाएगा। इसके बाद लोग नए साल का आगाज नए अंदाज में करेंगे। लोग इस साल के पहले दिन को अलग तरह से मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि साल के पहले दिन अगर हम खुश रहते हैं, सकारत्मक चीजें करते हैं तो सालों भर वैसा ही होता हैं। हालांकि, ये सब पूराने लोगों का मानना होता है। वहीं, 1 जनवरी 2023 के लिए काफी पहले से प्लानिंग शुरू कर देते हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही हमारे जीवन में नए अवसर और नई खुशियों का भी आगमन होता है। हर कोई नए संकल्प के साथ नए साल का स्वागत करता है। ऐसे में लोग अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों को नए साल शुभकामनाएं देते हुए आने वाले साल के मंगलमय और खुशहाल रहने की कामना करते हैं। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस खास शायराना अंदाज में शुभकामनाएं संदेश के बारे में बताते हैं…

आप Text, SMS, Email, Whatsapp, Telegram, Facbook, Instagram, Snapchat, आदि के माध्यम से अपने खास लोगों या फिर दोस्तों, पड़ोसियों, भाई- बहनों, ऑफिस स्टाफ्स को विश कर सकते हैं।

  • नया साल किसी किताब के नए पन्ने की तरह होता है। इसलिए कलम को थामकर अपने लिए एक अद्भुत कहानी बनाएं। नया साल मुबारक हो 2023!
  • पुराने को अलविदा कहें और नई आशा, सपने और महत्वाकांक्षा से भरे नए साल को गले लगाएं। खुशियों से भरा नया साल मुबारक!
  • मित्रों की निकटता, घर की सुख-सुविधा, और हमारे देश की एकता, इस वर्ष आपके उत्साह को नवीकृत करें। नववर्ष की शुभकामनाएं।
  • नए साल में खुशी, गर्मजोशी और एक आशावादी दृष्टिकोण के साथ प्रवेश करें। नया साल मुबारक हो।
  • नया साल, नया अध्याय, नया संस्करण, नई शुरुआत, और कुछ वही पुरानी कहानी! नया साल मुबारक हो, आइए उम्मीद करते हैं कि हम नई शुरुआत करें और अपने जीवन में और उत्साह लाएं।
  • प्रार्थना करें कि आने वाला साल अधिक से अधिक आपदाओं के बिना एक हो। यह अधिक हंसने, कम दुखी होने और एक दूसरे के प्रति दयालु होने का समय है! एक खुशहाल और समृद्ध नया साल मुबारक हो!
  • हर एक नया दिन आपके जीवन की डायरी का एक कोरा पन्ना है। सफलता का रहस्य उस डायरी को यथासंभव सर्वोत्तम कहानी में बदलने में है। नया साल मुबारक हो।
  • हर अंत एक नई शुरुआत का प्रतीक है। अपने हौसले और दृढ़ संकल्प को अडिग रखें और आप हमेशा सही के मार्ग पर चलेंगे। साहस, विश्वास और महान प्रयास से आप वह सब कुछ हासिल कर लेंगे, जो आप चाहते हैं। नया साल मुबारक हो।
  • एक नया साल 365 नए अवसर प्रदान करता है। इसलिए जितना हो सके इसका यथासंभव उपयोग करें! नया साल मुबारक हो।
  • दोस्त को दोस्ती से पहले, प्यार को मोहब्बत से पहले, खुशी को गम से पहले और आप को सबसे पहले! बधाई हो नया साल।
  • तुझे मुस्कुराता देखूं तो दिल खुश हो जाता है, तुझे दर्द में देखूं तो मन उदास हो जाता है, ऐसा है प्यार का जादू, हैप्पी न्यू ईयर माय लव।
  • कभी फीकी न पड़े तुम्हारे, आँखों की चमक और चेहरे की मुस्कान, मुबारक हो तुम्हें नया साल, मेरी दिलरूबा, मेरी जान।
  • बीते वर्ष की यादों के संग, आनेवाले कल के सपनों के संग हो रहा नववर्ष का मधुर आगमन , वर्ष 2023 भी रंगो से सजा रहे आपका पूरा जीवन।
  • मुबारक हो तुम्हें नववर्ष का महिना ! चमको तुम जैसे फागुन का महिना !! पतझड़ न आये तेरी जिन्दगी में ! यही हैं दोस्त अपनी तम्मना !!
  • ये साल तेरे वास्ते खुशियों का नगर हो, क्या खूब हो हर रोज तेरी ईद अगर हो, हर रात मुसर्रत की नए गीत सुनाए, लम्हात के पेरों पे भी शबनम का असर हो।
  • आपकी होठों पे मुस्कान दिखे, चेहरे पे हो हर्ष, आपकी हर इच्छाएं पूरी हो, कुछ ऐसा हो आपके लिए ये नया वर्ष! आपको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

उम्मीद है कि ये नया साल हम सब के लिए खुशियां लेकर आएगा. नए साल के इस मौके पर आप भी इन खास संदेशों के साथ अपनों को शुभकामनाएं भेजें.

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews