Haryana BJP: ओमप्रकाश धनखड़ को मिली नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Haryana BJP: ओमप्रकाश धनखड़ को मिली नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान

नई दिल्ली।

बीते महिनों बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद आखिरकार हरियाणा भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।धनखड़ पीएम मोदी के करीबी माने जाते है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

ओपी धनखड़ अब सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा ने जाट नेता सुभाष बराला के बाद दूसरे जाट नेता ओपी धनखड़ पर विश्वास जताया है।इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद रेवाड़ी में मोदी की जो पहली रैली हुई थी उसके सूत्रधार ओमप्रकाश धनखड़ ही थे। मोदी से निकटता की वजह से ही उन्हें पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टैचू आफ यूनिटी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था। हरियाणा की किसान आधारित राजनीति में एक किसान चेहरे को आगे लाना भी भाजपा के लिए फायदे का सौदा माना गया। धनखड़ की एक किसान नेता के रूप में निर्विवाद पहचान है।

कौन है ओमप्रकाश धनखड

ओम प्रकाश धनखड़ साल 1996 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली। यह अटल-आडवाणी युग था। इसके बाद ओपी धनखड़ को हिमाचल प्रदेश का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। पर्वतीय प्रदेश में भाजपा के कमल को खिलाने में धनखड़ ने अहम भूमिका अदा की।साल 2014 में रोहतक सांसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन यहां पर हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा के सामने हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 2014 में ही बादली विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर ओपी धनखड़ हरियाणा विधानसभा पहुंचे और यहां कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजे गए। साल 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में बादली सीट से ओम प्रकाश धनखड़ को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भाजपा आलाकमान ने हरियाणा में एक बार फिर ओम प्रकाश धनखड़ पर ही अपना विश्वास जताया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews