आपने देखा, IRCTC का Durga Puja Special Nepal Nirvana पैकेज? ये एक शानदार ऑप्शन है

आपने देखा, IRCTC का Durga Puja Special Nepal Nirvana पैकेज? ये एक शानदार ऑप्शन है

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने इस बार नेपाल का एक स्पेशल टूर पैकेज बनाया है नाम दिया है, दुर्गा पूजा स्पेशल नेपाल निर्वाणा पैकेज। यदि आप नेपाल घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस स्पेशल टूर पैकेज पर एक निगाह अवश्य डालें, ये एक शानदार ऑप्शन है।

दुर्गापूजा यानि नवरात्रि का पवित्र त्यौहार आने वाला है, 9 दिनों के लिए लोग देवी की भक्ति करेंगे, देवी आराधना में डूब जायेंगे। इसी बीच IRCTC ने नेपाल का दुर्गा पूजा स्पेशल नेपाल निर्वाणा पैकेज (IRCTC Durga Puja Special Nepal Nirvana Package) अनाउंस किया है। आईआरसीटीसी ने इसकी डिटेल जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : मानसून रिटर्न, कहीं ऑरेंज कहीं येलो अलर्ट जारी, मछुआरों के लिए चेतावनी

IRCTC (IRCTC News) का दुर्गा पूजा स्पेशल नेपाल निर्वाणा पैकेज (IRCTC Durga Puja Special Nepal Nirvana Package) 8 दिन और 7 रातों का है, ये स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) 02 अक्टूबर को कोलकाता एयरपोर्ट से शुरू होगा। इस टूर में यात्रियों को चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू  और पोखरा की यात्रा कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी भड़की, नहीं बदली सोने की कीमत, देखें आज का भाव

IRCTC के नेपाल टूर का किराया 32,620/- रुपये प्रति व्यक्ति हैं, किराये के और भी और भी स्लॉट हैं जो सदस्य संख्या के हिसाब से हैं , आप उसमें से कोई भी चुन सकते हैं। यदि आप IRCTC के दुर्गा पूजा स्पेशल नेपाल निर्वाणा पैकेज का हिस्सा बनना चाहते हैं तो IRCTC  की वेबसाइट वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कीजिये और अपनी सीट रिजर्व कराइये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews