हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 हफ्तों में वेतन और अन्य भत्ते का भुगतान का आदेश, कर्मचारी को जल्द मिलेगा लाभ

employees news

नैनीताल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक बार फिर बड़ा फैसला सुनाया है। नैनीताल हाई कोर्ट ने सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर काे असिस्टेंट प्रोफेसर संजय शर्मा को बर्खास्त करने के रजिस्ट्रार के आदेश को रद्द करते हुए 4 हफ्तों के अंदर वेतन भत्ते का भुगतान करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने संजय कुमार को निर्धारित अवधि का वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान एक महीने के भीतर करने देने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी में होगा 50000 से 95000 तक इजाफा, जानें 8वें वेतन आयोग पर अपडेट

दरअसल, साल 2020 में लॉकडाउन में कॉलेज ना जाने और कुछ आरोपों के बाद सत्येंद्र चंद्र लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार शर्मा को प्रबंधन ने 16 दिसंबर 2020 को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद संजय ने प्रबंधन के इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए नैनीताल हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और कहा था कि उन पर लगे आरोपों की बिना जांच के उन्हें बर्खास्त किया गया है, जबकी याचिकाकर्ता की नियुक्ति संविदा पर 30 जून 2021 तक के लिए इस कॉलेज में हुई थी।

यह भी पढ़े.. MP Government Job: 2700 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, 30 अगस्त से पहले करें Apply, जानें आयु पात्रता

इसके बाद नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्ययाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार कर लिया और इस पर सुनवाई करते हुए हुए कॉलेज प्रबंधन के आदेश को निरस्त कर दिया ।हाई कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की सेवाओं को अवैध रूप से समाप्त किया गया है, वह अपने वेतन और भत्तों को 30 जून 2021 तक प्राप्त करने का हकदार हैं। याची को कॉलेज प्रबंधन, 30 जून, 2021 को समाप्त होने वाली संविदा अवधि तक का उसे स्वीकार्य वेतन और सभी भत्ते अगले एक महीने के भीतर बिना किसी कटौती के भुगतान करे।वही वाद व्यय का 50 हजार का भुगतान 2 हफ्ते के भीतर करने देने को भी कहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews