यहां होगी शराब की होम डिलीवरी, 10 मई से दे सकेंगे ऑनलाइन आर्डर

यहां होगी शराब की होम डिलीवरी, 10 मई से दे सकेंगे ऑनलाइन आर्डर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल ने सुरा प्रेमियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। अधिकांश जगहों पर शराब (liquor) की दुकानों पर ताले पड़े हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब के शौकीनों के लिए नई स्कीम लेकर आई है। यहां अब शराब का ऑनलाइन ऑर्डर लेकर होम डिलीवरी (home delivery) की जाएगी। इसे लेकर आबकारी विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

अब बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी होंगे कोरोना योद्धा, आदेश जारी

होम डिलीवरी के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड शराब की दुकानों का चयन करेगा। ये सुविधा 10 मई से शुरू की जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक ये सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए CSMCL ऐप पर जाकर शराब की बुकिंग करनी होगी। इसमें उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, अपना पूरा पता डालकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन शराब के ब्रांड और रेटलिस्ट के आधार पर आर्डर करना होगा। सरकार के आदेश के मुताबिक दुकान के 15 किलोमीटर दायरे में ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी और शराब की होम डिलीवरी होगी। इसके लिए एडवांस पेमेंट करना होगा और 100 रूपये के करीब होम डिलीवरी चार्ज भी देना पड़ेगा।

इस योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बघेल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा है कि कोरोना संकट में देश की यह पहली सरकार है जो शराब की होम डिलीवरी करेगी। आपके घर राशन, दवाई और वैस्कीन पहुंचे ये नहीं लेकिन य शराब जरूर पहुंचाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews