ऑनर किलिंग : बेटी का सिर काटा, कटे सिर के साथ ली मां-बेटे ली सेल्फी

indore

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद की है जहां एक भाई ने अपनी ही बहन का सिर काट दिया। इस काम में उसकी मां ने भी साथ दिया। घटना का भयावह पहलू ये है कि भाई ने बहन के कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली।

इस बैंक पर RBI ने लगाए कई प्रतिबंध, ग्राहक नहीं निकाल सकेंगे 10 हजार से अधिक राशि

आरोपी नाबालिक है और वो उसकी बहन ने अपनी मर्जी से शादी की थी। औरंगाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वैजापुर तहसील के लडगांव गांव में रहने वाली कीर्ति (21 वर्ष) ने अविनाश थोरे से 21 जून को विवाह किया था। वो अपने प्रेमी के साथ घरवालों की मर्जी के खिलाफ चली गई थी और फिर दोनों ने शादी कर ली। ये दोनों गयागांव में रहते थे। लड़की के अपनी मर्जी से शादी करने से घरवाले काफी नराज थे और इसी के चलते कीर्ति के नाबालिग भाई और उसकी मां ने लड़की के घर पहुंचकर उसका मर्डर कर दिया। उन्होने बेदर्दी से लड़की का सिर काट दिया और फिर मां बेटे ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी खुद वैजापुर पुलिस थाने जा पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews