पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील बात करने से रोका, पति को 28 बार भिजवाया जेल

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील बात करने से रोका, पति को 28 बार भिजवाया जेल

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। शादी (marriage) का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। लेकिन अगर कोई एक इसमें धोखा देने लगे तो रिश्ता चरमराने लगता है। कई बार शादी में धोखे को लेकर इतने अजीब मामले सामने आते हैं कि हम विश्वास नहीं कर पाते। राजस्थान के धौलपुर का ऐसा ही एक मामला अब चर्चाओं में है।

एक शख्स ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपनी पत्नी (wife) को उसके बॉयफ्रेंड (boyfriend) से अश्लील बातें (vulgar talk) करने से रोका तो उसने उसे जेल भिजवा दिया। वो भी एक या दो नहीं, पूरे 28 बार। पति (husband) का आरोप है कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से अश्लील बातें करती थी। उसे रंगे हाथों पकड़ने के बाद पति ने रोका तो पत्नी ने झूठे केस में उसे ही जेल भिजवा दिया। पत्नी की शिकायतों के कारण उसे पुलिस ने 28 बार गिरफ्तार किया। धौलपुर जिले के कोतवाली पुलिस थाना इलाके में रहने वाले शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है और सारे पैसे भी सट्टे या बॉयफ्रेंड के साथ मौज मस्ती में उड़ा देती है। जब उसने पत्नी को ऐसा करने से रोका तो उसने उसपर झूठे केस करना शुरु कर दिया। आखिर परेशान पति ने अब घर छोड़ दिया है और पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 323, 347, 452, 427, 504, 506, 497 और 384 में तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews