IAS IPS Transfer: राज्य में हुए 1 आईपीएस और 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, जानें डिटेल

राज्य में 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। एक आईपीएस अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias ips transfer

IAS IPS Transfer: कर्नाटक में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। 18 जुलाई को राज्य सरकार ने स्थानंतरण को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। 3 आईएएस अफसरों को नवीन पदस्थापना मिली है। वहीं बैच 2010 के आईपीएस अफसर आर चेतन का भी तबादला किया है। उन्हें पुलिस उप महानिरक्षक और पुलिस आयुक्त, कलबर्गी शहर को तत्काल प्रभाव से स्थानंतरित करते हुए आयुक्त, युवा अधिकारिता और खेल विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2010 के आईएएस अधिकारी शिवकुमार के.बी को अगले आदेश तक आयुक्त, कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईएएस भोयर नारायणराव को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

पोस्टिंग का इंतजार कर रही आईएएस ऑफिसर वैश्याली एम.एल को प्रबंध निदेशक, हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड, हुबली पद पर तैनात किया गया है।

बैच 2013 के ही आईएएस अधिकारी डॉ राजेन्द्र के.बी, पर्यटन निदेशक, बेंगलुरू को तत्काल प्रभाव से स्थानंतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम, बेंगलुरू के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही पर्यटन निदेश के समवर्ती प्रभार में भी रखा गया है। आईएएस आईपीएस स्थानंतरण आदेश की कॉपी नीचे दी गई है-

ias transfer
ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews