IAS IPS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 1 आईपीएस और 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में एक साथ आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सरकार ने बुधवार को आदेश जारी किया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias ips transfer

IAS IPS Transfer: कर्नाटक सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में एक साथ 4 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण हुआ है। एक आईपीएस अधिकारी को नवीन पदस्थापना मिली है। शासन ने 31 जुलाई बुधवार को तत्काल प्रभाव से तबादले का आदेश जारी किया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

  • बैच 1992 की आईएएस अधिकारी श्रीमती उमा महादेवन को अगले आदेश तक कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग, बेंगलुरू के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है।
  • बैच 2010 के आईएएस रमेश डी.एस को निदेशक, बागवानी विभाग, बेंगलुरू को मैसूर डिवीजन के क्षेत्रीय आयुकर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले इस पद पर डॉ. प्रकाश जी.सी पदस्थ लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद पोस्ट खाली हो गया था।
  • अंजुम परवेज, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग, बेंगलुरू को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
  • डॉ अरुंधति चंद्रशेखर, आयुक्त, पंचायत राज, बेंगलुरू को तत्काल प्रभाव से निदेशक, अब्दुल नजीर साब राज्य ग्रामीण विकास और पंचायत राज संस्थान (ANSSARD), मैसूर पद समवर्ती प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ श्रीमती शिल्पा नाग सी.टी को समवर्ती प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

ias transfer

प्रणव मोहंती को मिली नई जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी प्रणव मोहंती, पुलिस महानिदेशक, पुलिस कंप्यूटर विंग, बेंगलुरू को पुलिस महानिदेशक, आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा उन्हें पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध और नारकोटिक्स) आपराधिक जांच विभाग, बेंगलुरू पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है।

ias ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews