Transfer News: बड़ा फेरबदल, राज्य में हुआ 12 IAS और 8 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी-डीएम बदले, देखें लिस्ट

राज्य के पुलिस और प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 8 आईपीएस और 12 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
ias ips transfer

IAS IPS Transfer News: उत्तरप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य में 12 आईएएस और 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई जिलों में पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी बदले गए हैं। तत्काल स्थानंतरण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। सहारनपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी समेत 12 जिलों में नए DM को पदस्थ किया गया है। वहीं मेरठ, आजमगढ़, सहारनपुर, प्रतापगढ़ और चंदौली को नए एसपी मिले हैं।

इन आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत विपिन टाडा को मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। आजमगढ़ के नए एसपी हेमराज मीना होंगे, जो पहले मुरादाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे। अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली पद पर पदस्थ किया गया है।

ias ips transfer

घुले सुशील चंद्रभान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली को एटीएफ लखनऊ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। प्रतापगढ़ के नए एसपी डॉ अनिल कुमार होंगे। वहीं चंदौली के नए एसोपी आदित्य लागहे होंगे। मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर सतपाल को नियुक्त किया गया है। सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर रोहित सिंह सजवान को तैनात किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

अनुज सिंह को मुरादाबाद जिलाधिकारी बनाया गया है। सीतापुर जिलाधिकारी पद पर अभिषेक आनंद को तैनात किया गया है, जो पहले चित्रकूट में डीएम पद पर कार्यरत थे। श्रीमती सुरगा शक्ति नागपाल को बांदा जिलाधिकारी पद से हटाकर लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी पद पर भेजा गया है। बांदा के नए एसपी नरेंद्र प्रतापों होंगे। बस्ती के नए जिलाधिकारी रविश गुप्ता होंगे।

ias ips transfer

चित्रकूट जिलाधिकारी पद पर शिवशरणप्पा जी.एन को नियुक्त किया गया है। श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी होंगे। कौशांबी के नए डीएम मधुसूदन हुल्गी होंगे। मेधा रूपं कासगंज की नई जिलाधिकारी होंगी। संभल जिलाधिकारी राजेन्द्र पेंसिया, हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार आऊर सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews