IAS Officer : फिर हुआ फेरबदल, 4 आईएएस-एचएएस को अतिरिक्त कार्यभार, कईयों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईएएस अधिकारी रोहित जमवाल को निदेशक सतर्कता/पदेन विशेष सचिव (गृह और सतर्कता) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias officers additional charge

HP IAS HAS Officer :हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने चार आईएएस और एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार के 126वें शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम पर मसूरी जाने के चलते यह फैसला लिया गया है।

जानिए किसे क्या सौंपा जिम्मा?

  • आईएएस अधिकारी रोहित जमवाल को निदेशक सतर्कता/पदेन विशेष सचिव (गृह और सतर्कता)।
  • प्रदीप कुमार ठाकुर को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।
  • अनुराग चंद्र प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ।
  • एचएएस अधिकारी लायक राम वर्मा को डीसी सिरमाैर का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा गया है।

इन अधिकारियों के तबादले

  • जिला मंडी में तैनात एचएएस अधिकारी विनय मोदी को हिमाचल प्रदेश राज्य आयुक्त एस.सी. मुख्यालय ऊना का सदस्य सचिव ।
  • एचएएस अधिकारी संजय कुमार को संयुक्त सचिव राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर के पद पर स्थानांतरित ।
  • एचएएस अधिकारी दीप्ति मंढोत्रा, जो वर्तमान में सचिव हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के पद पर कार्यरत हैं उन्हें ओएसडी, सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर का अतिरिक्त दायित्व ।
  • अतिरिक्त सचिव गृह ऋतु राज को अब अतिरिक्त सचिव आयुष के पद पर तैनात ।
  • अवर सचिव आयुष मनमोहन चोपड़ा को अवर सचिव गृह के पद पर तबदील किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews