IAS Promotion : 17 आईएएस अफसरों को बड़ा तोहफा, विशेष सचिव रैंक में मिला प्रमोशन, वेतनमान में वृद्धि, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी

ias promotion

IAS Promotion 2024 : नीतिश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के 17 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है।इन सभी को वेतन लेवल-1, 1.23 लाख से 2.15 लाख में प्रोन्नति दी गई है। ये सभी 2011 के आईएएस अफसर है। इन सभी को 2023 में ही आईएएस कैडर मिला था और अब इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

17 आईएएस अफसरों को प्रमोशन, वेतनमान में भी वृद्धि

प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में सुशील कुमार, किशोरी चौधरी, पुरूषोत्तम पासवान, उज्जवल कुमार सिंह, विनय कुमार राय, नरेश झा, रजनीकांत, संजय कुमार, शशांक शेखर सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, निर्मल कुमार, शिव कुमार शैव, धीरेन्द्र पासवान, अरविंद मंडल, अनिल चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, और ब्रजेश कुमार शामिल है। आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (बिहार संवर्ग) में वर्ष 2023, में नियुक्त बैच वर्ष 2011 के पदाधिकारियों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्रांक में निहित मार्गदर्शन के आलोक में प्रोन्नति प्रदान की गई। इन्हें विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनका वेतनमान लेवल 13 (1,23,100 से 2,15,900) होगा।

  • प्रोन्नति मिलने के बाद रजनीकांत को लखीसराय का जिलाधिकारी व समाहर्ता ।
  • संजय कुमार को राज्यपाल सचिवालय का विशेष कार्य पदाधिकारी ।शशांक शेखर सिन्हा को अपर सचिव जल संसाधन विभाग ।
  • नरेंद्र झा को कटिहार का बंदोबस्त पदाधिकारी ।
  • मुकेश कुमार सिन्हा को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव नियुक्त ।
  • निर्मल कुमार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अपर सचिव।
  • अरविंद मंडल को ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव ब।
  • अनिल चौधरी को नगर निगम मधुबनी का नगर आयुक्त ।
  • सुशील कुमार (2011) को भू-अर्जन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में निदेशक-सह-अपर सचिव की जिम्मेदारी ।
  • किशोरी चौधरी (2011) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर सचिव।
  • पुरुषोत्तम पासवान (2011) को राज्य निर्वाचन प्राधिकार का सचिव।
  • उज्ज्वल कुमार सिंह (2011), ग्रामीण कार्य विभाग का अपर सचिव ।
  • विनय कुमार राय (2011) को पर्यटन निदेशालय का निदेशक।पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार ।
  • शिव कुमार शैव (2011) को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी ।
  • धीरेंद्र पासवान (2011) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर सचिव ।
  • अनिल चौधरी (2011) को मधुबनी नगर निगम का नगर आयुक्त ।
  • विश्वनाथ चौधरी (2011) को सहरसा का बंदोबस्त पदाधिकारी ।
  • ब्रजेश कुमार (2011) को मधेपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews