IAS Transfer : फिर हुआ फेरबदल, 11 आईएएस अफसरों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

ias transfer news

UP/CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में देर रातक राज्य की विष्णु साय सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है।इसमें 3 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

छत्तीसगढ़ आईएएस अफसरों के तबादले

  • आईएएस कुमार लाल चौहान को बलौदाबाजार कलेक्टर ।
  • धर्मेश कुमार साहू को सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर ।
  • चंदन कुमार को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ।
  • आईएएस अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया को पंचायत का संचालक ।
  • लीना कमलेश मंडावी को गौरेला पेंड्रा मरवाही का कलेक्टर ।
  • प्रतीक जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी 5 आईएएस अफसरों के तबादले

  • उत्तर प्रदेश शासन ने भी पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। आईएएस विशाल सिंह नगर आयुक्त व वीसी अयोध्या को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग बनाया गया है।
  • नागेंद्र प्रताप सीईओ बृज तीर्थ विकास परिषद व वीसी मथुरा विकास प्राधिकरण को डीजी आयुष विभाग ।
  • अश्वनी कुमार पांडेय विशेष सचिव पर्यटन एवं यूपी पर्यटन विकास निगम को वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
  • संतोष शर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को नगर आयुक्त अयोध्या का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
  • श्याम बहादुर सिंह सीडीओ शाहजहांपुर को वीसी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews