IAS Transfer : 2002 बैच की आईएएस अधिकारी को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, 2004 बैच के अधिकारी की हुई मूल कैडर में वापसी, देखें खबर

IAS transfer

IAS Transfer and Promotion News : राजधानी दिल्ली और त्रिपुरा  में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां एक अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं त्रिपुरा में एक अधिकारी को मूल कैडर में समय पूर्व प्रत्यावर्तन मिला है। 

दिलराज कौर, दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग, रोजगार में सचिव सह आयुक्त के पद पर पदस्थ AGMUT कैडर 2002 बैच की आईएएस अधिकारी दिलराज कौर अब सचिव समाज कल्याण, सचिव महिला एवं बाल विकास, सचिव एससी एसटी ओबीसी और माइनॉरिटी कल्याण की जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करेंगी। AGMUT कैडर की आईएएस अधिकारी हैं कौर।

बृजेश पांडे, त्रिपुरा : वहीं त्रिपुरा कैडर और 2004 बैच के आईएएस अधिकारी बृजेश पांडे को उनके मूल कैडर में समय पूर्व प्रत्यावर्तन मिला है। पांडे उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में कार्य कर रहे थे।

क्या है AGMUT कैडर

अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिज़ोरम और सभी केंद्र शासित राज्यों को मिलाकर बनाए गए कैडर को AGMUT कैडर नाम दिया गया। चूंकि यह राज्य और सभी यूनियन टेरिटरिज बाकी राज्यों की तुलना में काफी छोटे हैं इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने इन्हें बड़े राज्यों से नियंत्रण प्राधिकरण की दृष्टि से एक साथ कर दिया।

आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही 2011 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी नितेश राजौरा और राकेश कुमार को जम्मू कश्मीर में तो वहीं रोमिल सिंह डोंक को लद्दाख में पोस्टिंग मिली थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews