
IAS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।इसके अलावा लखनऊ में चार एडीसीपी के भी तबादले किए गए है।
इन अफसरों के हुए तबादले
- पुलकित खरे (IAS 2011) ACEO ग्रेटर नोएडा को प्रतीक्षारत किया गया।पुलकित खरे 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं। अभी तक वे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रुप में सेवाएं दे रहे थे।
- अभिषेक कुमार (IAS 2020) ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट जालौन को CDO हापुड़ बनाया गया।
- अजय कुमार गौतम ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट कानपुर को CDO इटावा बनाया गया
- ADCP विश्वजीत श्रीवास्तव को प्रोटोकॉल के साथ पश्चिमी ज़ोन का भी चार्ज दिया गया है।
- एडीसीपी जया शांडिल्य महिला अपराध के साथ प्रोटोकॉल का काम देखेगी।
- कृपा शंकर को एडीसीपी हाईकोर्ट सुरक्षा बनाया गया।
- एडीसीपी अशोक कुमार को हाईकोर्ट सुरक्षा से मुख्यालय अपराध शाखा भेजा गया।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

