
IAS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक अमले में फेरबदल किया गया है। IPS और पुलिस अधिकारियों के बाद अब विशेष सचिव स्तर के छह आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। खास बात ये है कि तीन दिनों में तीसरी बार IAS या IPS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं।
इससे पहले उत्तर प्रदेश 5 आईएएस के तबादले किए गए थे। इसमें आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी तो आईएएस कृष्ण कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद नियुक्त किया गया था। वही आईएएस दिव्य प्रकाश गिरि को स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव के पद पर तैनाती दी गई थी,आईएएस संयुक्ता समद्दार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का आयुक्त नियुक्त किया गया था और आईएएस आनंद कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद बनाया गया था।
जानिए किसको कहां भेजा
- विशेष सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है।
- कानपुर में तैनात अपर आयुक्त उद्योग अटल राय अब विशेष सचिव खाद्य एवं रसद होंगे
- उप्र लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक रामयज्ञ मिश्रा को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।
- विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन राकेश कुमार मिश्रा को विशेष सचिव आबकारी के पद पर भेजा गया है।
- विशेष सचिव वन गौरव वर्मा अब विशेष सचिव राज्य कर का दायित्व निभाएंगे।
- प्रतीक्षारत अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव संस्कृति के पद पर तैनाती दी गई है
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

