
IAS Transfer 2024: तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। 13 अफसरों को नए पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और पोस्टिंग के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में आदेश भी जारी कर दिया है।
आदेश के तहत कई विभागों की आयुक्त और सचिव बदले गए हैं। संजय कुमार, प्रधान सचिव, श्रम एवं रोजगार विभाग को श्रम आयुक्त के पद पर एफएसी में रखा गया है। उन्हें कृष्णा आदित्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है। डॉ गौरव उप्पल, रेजिडेंट कमिश्नर तेलंगाना भवन नई दिल्ली को सचिव सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर एफसीसी में रखा गया है।
इन विभागों के सचिव और आयुक्त बदले (Telangana IAS Transfer List)
- वाईएटी एंड सी विभाग के सचिव पद पर स्मिता सभरवाल को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह तेलंगाना राज्य वित्त आयोग सदस्य सचिव के पद पर तैनात थी।
- बीसी कल्याण विभाग के सचिव पद पर ई श्रीधर को तैनात किया गया है। वह निषेध एवं उत्पाद शुल्क के आयुक्त पद पर कार्यरत थे।
- अनीता रामचंद्रन को महिला एवं बाल विकास तथा अनुसूचित जाति विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। वह पहले पीआर एवं आरडी आयुक्त पद पर कार्यरत थी।
- इलमबरीथी, आयुक्त परिवहन को जीएचएमसी के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
- के. सुरेंद्र मोहन, सचिव, खनन एवं भू विज्ञान, आई एंड सी विभाग को स्थानांतरित करके परिवहन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (IAS Posting List)
- निषेध एवं उत्पाद शुल्क के निदेशक पद पर पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे चेवुरु हरि किरण को नियुक्त किया गया है।
- ट्रांसको के सीएमडी पद पर डी. कृष्णा भास्कर को पदस्थ किया गया है। वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद का एफएसी भी संभालेंगे।
- नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे शिव शंकर लोथेति को आरोग्य श्री हेल्थ केयर ट्रस्ट का सीईओ बनाया गया है।
- नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे श्रीजना. जी. को पीआर एवं आरडी के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।
- नियुक्ति की प्रतीक्षा रही चित्तम लक्ष्मी को आयुष के निदेशक पद पर तैनात किया गया है।
- आईएएस कृष्ण आदित्य, निदेशक श्रम को स्थानांतरित करके इंटरमीडिएट शिक्षा निदेशक और इंटरमीडिएट बोर्ड शिक्षा सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें कुलपति एवं प्रबंध निदेशक के पद के लिए एफएसी में भी रखा गया है।


लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

