IAS Transfer 2024: ब्यूरोक्रेसी में हुआ फेरबदल, 3 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी 

राज्य में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
ias transfer

IAS Transfer 2024: महाराष्ट्र में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिले है। एक ही दिन 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंधुदुर्ग में छत्रपती शिवाजी की मूर्ति गिरने के बाद स्थानंतरण से संबंधित आदेश शासन ने जारी किया है। दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

पिछले हफ्ते ही एकनाथ शिंदे की सरकार ने राज्य में 7 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया था। मनीषा अव्हाले, कुलदीप जंगम, अभीनव गोयल, विनायक महामुनि, सतीश कुमार समेत कई अधिकारियों के नाम सूची में शामिल थे।

सिंधुदुर्ग कलेक्टर का पद हटा (Sindhudurg Collector)

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की 35 फुट प्रतिमा गिरने के बाद सरकार ने जिले के कलेक्टर किशोर तावड़े को पद से हटा दिया है। पद को घटाकर महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर तैनात किया है।

इन्हें भी मिली नवीन पदस्थापना (Maharashtra IAS Transfer)

अनिल ए पाटील को सिंधुदुर्ग का कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वह हाफकीन बायो फार्मा कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भंडारा ने कलेक्टर भी बदले गए हैं। बैच 2010 के आईएएस अफसर एसजी कोल्टे को जिलाधिकारी बनाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews