IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, आदेश जारी 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एक पद से हटाकर दूसरे पद पर नियुक्त किया गया है। 
ias transfer

IAS Transfer 2024: कर्नाटक में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना मिली है। तबादले और नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने 10 अक्टूबर गुरुवार को आदेश जारी किया है।

चिकित्सा शिक्षा, परिवहन विभाग और शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही सरकार ने आईएएस और भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया था। बीबी कावेरी को मुख्यमंत्री सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। केए दयानन्द को पंजीकरण विभाग आईजी बनाया गया था।’बैंगलोर सिटी डीसी पद पर जी. जगदीश और पिछड़ा वर्ग विभाग सचिव पद पर श्रीनिवास को तैनात किया गया था।

श्रम विभाग प्रमुख सचिव बदले (Karnataka IAS Transfer)

बैच 1996 के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (चिकित्सा शिक्षा) के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह श्रम विभाग के प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत थे।

परिवहन विभाग सचिव भी बदले गए (IAS Posting) 

परिवहन विभाग, बेंगलुरू के सचिव पद पर कार्यरत डॉ प्रसाद एन.वी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मोहम्मद मोहसिन के स्थान पर श्रम विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें बनाया गया कॉलेजिएट शिक्षा आयुक्त (IAS Transfer List Today)

बैच 2010 की आईएएस अधिकारी मंजूश्री को अगले आदेश तक कॉलेजिएट शिक्षा आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews