IAS Transfer: राज्य में हुआ 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 4 अफसर हुए रिटायर, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में 4 आईएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना मिली है। 4 अफसर सेवानिवृत भी हुए हैं। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
ias transfer

IAS Transfer 2024: भजनलाल शर्मा की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राजस्थान में 4 आईएएस अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार आईएएस अधिकारी 31 अगस्त को रिटायर हो चुके हैं। सरकार ने संयुक्त सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

शासन द्वारा जारी लिस्ट में उन आईएएस अधिकारियों के नाम दिए गए हैं, जो अफसरों के सेवानिवृत होने के बाद उनका प्रभार संभालेंगे। जोधपुर, पाली और उदयपुर के संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) बदले गए हैं। नए मिड-डे मिल, जयपुर के आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।

इन शहरों के संभागीय आयुक्त बदले, इन्हें मिली पोस्टिंग (Rajasthan IAS Transfer List)

जोधपुर सम्भागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा रिटायर हो गए हैं। उनके स्थान पर डॉ प्रतिभा सिंह को नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह पाली सम्भागीय आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उदयपुर सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट के स्थान कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को तैनात किया गया है, जो पहले टी.ए.डी उदयपुर आयुक्त पद पर कार्यरत थी। बता दें कि राजेन्द्र भट्ट राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड उदयपुर के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला (IAS Officers Retirement)

शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग और पंचायती राज विभाग, जयपुर पद पर कार्यरत आईएएस अफसर डॉ मोहन लाल यादव रिटायर हो गए हैं। उनके स्थान पर शुचि त्यागी को तैनात किया गया है, जो सहकारिता विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थी। मिड-डे मील आयुक्त विश्व मोहन शर्मा को स्थानंतरित किया गया है। उन्हें चित्रा गुप्ता कर स्थान पर विशिष्ट शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग बनाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews