IAS Transfer: राज्य में हुआ 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला, एक जिले के कलेक्टर बदले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट 

चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: गुजरात सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया है। राज्य में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। उन्हें नया प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने बुधवार को तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक एक जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। एक आईएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बैच 2009 के आईएएस अधिकारी तुषार मोहनलाल ढोलकिया को गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, गांधीनगर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह नागरिक आपूर्ति निदेशक के साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, सचिवालय में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन्हें बनाया गया भरूच का कलेक्टर (Gujarat IAS Transfer List)

गौरंगभाई एच मकवाना, मैनेजिंग डायरेक्टर, इन्डस्ट्रियल एक्सटेंशन ब्यूरो, गांधीनगर को स्थानंतरित करके भरूच कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। भरूच कलेक्टर पद पर कार्यरत तुषार दलपतभाई सुमेरा को उनकी सेवाएं नगर निगम आयुक्त, राजकोट नगर निगम, राजकोट पद पर नियुक्ति के लिए शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के अधीन रखी गई है।

इन्हें सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार (IAS Officers Additional Charge)

डीपी, देसाई, नगर आयुक्त, राजकोट नगर निगम को स्थानंतरित किया गया है। उनकी सेवाएं शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के निपटान में जारी रखी गई है। ताकि उनकी नियुक्ति अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर हो सके। उन्हें गांधीनगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ias transfer 2024
ias transfer 2024

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews