
IAS Transfer 2024: केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला किया है। एक आईआरएएस अफसर को भी नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानंतरण और पोस्टिंग को कैबिनेट की नियुक्ति कमिटी ने मंजूरी दे दी है। 26 अक्टूबर, शनिवार को आदेश भी जारी हो चुका है।
आईआरएएस अफसर संजीव नारायण माथुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। 8 नवंबर को संजीव कुमार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह पदभार संभालेंगे। इसके अलावा कई विभागों के संयुक्त सचिव और आयुक्त भी बदले गए हैं।
ईसीआई के उप चुनाव आयुक्त भी बदले (Union Cabinet IAS Transfer)
भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त पद पर कार्यरत आईएएस नितेश कुमार व्यास को गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव के रिक्त पद को अस्थायी रूप से उन्नत करके गृह मंत्रालय के अपर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी (IAS Transfer Posting News)
- पी. कृष्णमूर्ति को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण, औषधि विभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
- अनिल कुमार सिंघल को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है।
- विपिन कुमार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अध्यक्ष पद पर भेजा गया है।
- सुशील कुमार लोहानी को पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
- रूपिंदर सिंह को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है।
- सबोध कुमार सिंह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार इस्पात मंत्रालय के पद पर अनिवार्य प्रतीक्षा पर हैं।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

