IAS Transfer 2024 : प्रशासनिक बदलाव, फिर हुए राज्य में आईएएस अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां भेजा?

इससे पहले राज्य सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर कार्य कर रहे आईएएस अधिकारी राजामणि आर. को सिद्धार्थ नगर का जिलाधिकारी और आईएएस पवन अग्रवाल को बलरामपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया था।
IAS Transfer 2024

UP IAS Transfer 2024: उत्तर प्रदेश में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार रात को चार आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। इसमें हापुड़, महाराजगंज और लखीमपुर खीरी में सीडीओ का तबादला किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।संभावना है कि आज सोमवार को भी कई अधिकारियों के तबादले हो सकते है।

जानिए किस आईएएस को क्या सौंपी जिम्मेदारी

  • आईएएस अभिषेक कुमार को CDO लखीमपुर खीरी के तौर पर तैनाती दी गई है।
  • आईएएस अनिल कुमार सिंह को CDO महाराजगंज का चार्ज सौंपा गया है।
  • आईएएस हिमांशु को हापुड़ का सीडीओ बनाया गया है।
  • आईएएस संतोष राय को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

1 महीने में 30 से ज्यादा IAS के हो चुके है तबादले

बता दे कि इससे पहले राज्य सरकार ने बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिलों के डीएम बदले थे।  चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर कार्य कर रहे आईएएस अधिकारी राजामणि आर. को सिद्धार्थ नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था और आईएएस पवन अग्रवाल को बलरामपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया।लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद जून महिने में राज्य सरकार 30 से ज्यादा आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर चुकी हैं। इसमें 15 जिलों के जिलाधिकारी शामिल थे, वही 10 से ज्यादा जिलों के एसपी या एसएसपी का ट्रांसफर भी किया गया था। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कारगार विभाग जैसे स्तर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews