IAS Transfer : 16 आईएएस समेत 42 अफसरों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, नवीन पदस्थापना आदेश जारी, देखें किसे कहां भेजा ?

IAS transfer

IAS-PCS Transfer 2024 : पंजाब और झारखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।एक तरफ पंजाब सरकार ने 10 आईएएस और 26 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है, वही कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। वही झारखंड सरकार ने 6 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

पंजाब 10 आईएएस तबादले

  • 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दलजीत सिंह मांगट को पटियाला डिवीजन कमिश्नर के चार्ज के साथ सचिव लोकपाल का पदभार ।
  • 2010 बैच की आईएएस अफसर अमृत कौर गिल को पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की सचिव के साथ स्पेशल सेक्रेटरी एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर बोर्ड का कार्यभार ।
  • आईएएस अफसर कुलवंत सिंह को डीसी मोगा के साथ नगर निगम आयुक्त।
  • आईएएस सेनू दुग्गल को डीसी फाजिल्का के साथ अबोहर नगर निगम आयुक्त।
  • आईएएस मोनीष कुमार को पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साथ ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का कार्यभार ।
  • आईएएस अमनदीप कौर को होम अफेयर्स एंड जस्टिस का स्पेशल सेक्रेटरी।
  • आईएएस आदित्य दच्चलवाल को पटियाला नगर निगम आयुक्त।
  • आईएएस कमल कुमार गर्ग को मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त सचिव।
  • आईएएस अंकुरजीत सिंह को पठानकोट एडीसी के साथ नगर निगम आयुक्त का कार्यभार और आईएएस कंचन को एडीसी पटियाला का कार्यभार ।

26 पीसीएस अफसरों के तबादले

  • पीसीएस जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडीसी मोगा।
  • अनुपम कलेर को कपूरथला नगर निगम आयुक्त के साथ फगवाड़ा नगर निगम आयुक्त।
  • पीसीएस बिक्रमजीत सिंह शेरगिल को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी के जॉइंट सेक्रेटरी के साथ पशुपाल, डेयरी और मछली पालन विभाग के संयुक्त सचिव।
  • अनिता दर्शी को एडीसी फाजिल्का।
  • 2012 बैच पीसीएस अमनदीप कौर को होशियारपुर नगर निगम आयुक्त।
  • हरजीत सिंह संधू को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट का जॉइंट सेक्रेटरी, ज्योति बाला को एडीसी अमृतसर।
  • चारुमिता को फिरोजपुर एसडीएम।
  • हरकिरत कौर चन्ने को डिप्टी सेक्रेटरी विजिलेंस के साथ डिप्टी सेक्रेटरी पर्सानल.
  • दीपजोत कौर को आरटीओ पटियाला।
  • मनजीत कौर को पटियाला असिस्टेंट कमिश्नर।
  • हरबंस सिंह को मालेरकोटला आरटीओ के साथ असिस्टेंट कमिश्नर का कार्यभार ।
  • रविंदर सिंह अरोड़ा को बाबा बकाला एसडीएम.
  • अमरिंद सिंह मलही को प्लानिंग डिप्टी सेक्रेटरी,।
  • नवदीप कुमार को रूपनगर एसडीएम।
  • लाल विश्वास बैंस को एसडीएम अमृतसर-2।
  • रविंदर सिंह को पातड़ा एसडीएम।
  • अमनप्रीत सिंह को कपूरथला चीफ मिनिस्टर फील्ड ऑफिसर के साथ कपूरथला के असिस्टेंट कमिश्नर।
  • गुरमीत कुमार को एसडीएम अहमदगढ़.
  • पंकज कुमार को एसडीएम अबोहर।
  • वरुण कुमार को आरटीओ फरीदकोट।
  • इरवन कौर को कपूरथला एसडीएम.
  • मनप्रीत कौर को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन डिप्टी सेक्रेटरी।
  • मनदीप कौर को नरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन डिप्टी सेक्रेटरी.
  • जसपाल सिंह बराड़ को एसडीएम धर्मकोट ।
  • पीसीएस राजपाल सिंह सेखों को आनंदपुर साहिब का कार्यभार सौंपा गया है।

झारखंड 6 आईएएस अफसरों के तबादले

  • अजय कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग के पद से स्थानांतरित कर प्रधान सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ।
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे को स्थानांतरित कर प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग ।
  • अबुबक्कर सिद्दीक को सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से स्थानांतरित कर सचिव खान एवं भूतत्व विभाग ।
  • प्रवीण कुमार टोप्पो को सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  • चंद्रशेखर को सचिव ग्रामीण विकास विभाग को ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
  • जितेंद्र कुमार सिंह को सचिव उद्योग विभाग से स्थानांतरित करते हुए सचिव कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग पर नियुक्त किया गया।
  • जितेंद्र सिंह को खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews